Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

त्रिपुरा से 7 बच्चे समेत 15 बांग्लादेशी और पांच भारतीय दलाल हिरासत में लिए गए

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में तीन अलग-अलग मामलों में 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों और पांच भारतीय दलालों को हिरासत में लिया है. इस घटना में 13 बांग्लादेशी – तीन महिलाएं, तीन पुरुष और सात बच्चे – पकड़े गए.

Republic Day

Bangladeshi Immigrants Arrested: शुक्रवार (1 मार्च) को बांग्लादेश बॉर्डर से सटे त्रिपुरा राज्य से 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों और पांच भारतीय दलालों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में तीन अलग-अलग मामलों में 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों और पांच भारतीय दलालों को हिरासत में लिया है. इस घटना में 13 बांग्लादेशी – तीन महिलाएं, तीन पुरुष और सात बच्चे – पकड़े गए. हिरासत में लिए गए लोग बांग्लादेश के मौलवीबाजार, सुनामगंज, नेत्रगंज, नेत्रोकोना और बारिसल के निवासी हैं.

बांग्लादेशियों के साथ तीन भारतीय दलाल भी पकड़े गए. तीनों की पहचान पड़ोसी असम के सिलचर निवासी काजल दास, उनाकोटी जिले के निवासी अजीत दास और धलाई जिले के निवासी प्रसेनजीत देबनाथ के रूप में हुई है. एक अन्य घटना में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के संयुक्त अभियान के दौरान दो भारतीय दलालों को हिरासत में लिया गया.

हाल ही में त्रिपुरा में कई बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या लोगों को हिरासत में लिया गया है, खासकर तब जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर में उत्तर पूर्व परिषद (एनईसी) की 72वीं पूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए राज्य का दौरा किया था और मुख्यमंत्रियों से मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने को कहा था.

फरवरी में 15 अप्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया

इससे पहले पिछले महीने भी 15 के करीब बांग्लादेशी अप्रवासियों को देश वापस भेजा गया था. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने कहा कि अहमदाबाद अपराध शाखा ने 15 बांग्लादेशी प्रवासियों को सफलतापूर्वक निर्वासित किया है और मार्च महीने तक 35 और को निर्वासित करने की प्रक्रिया में है. पटेल के अनुसार, 2024 में अपराध शाखा ने क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप अहमदाबाद में चडोला झील के पास एक नाबालिग लड़की सहित 50 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया.

1 फरवरी को नाबालिग समेत 15 बांग्लादेशी अप्रवासियों को बांग्लादेशी दूतावास द्वारा अप्रवासियों की नागरिकता के सबूत उपलब्ध कराए जाने के बाद सफलतापूर्वक बांग्लादेश वापस भेज दिया गया. मार्च तक 35 और व्यक्तियों को वापस भेजे जाने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें: Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सली ढेर; गोलीबारी जारी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital