Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan Election Result: राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार, कांग्रेस के 17 मंत्रियों को मिली हार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के मतदाताओं ने अपना रिवाज एक बार फिर से कायम रखा है. कांग्रेस के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा.

BJP

सांकेतिक फोटो

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के मतदाताओं ने अपना रिवाज एक बार फिर से कायम रखा है. चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक शाम साढ़े छह बजे तक भाजपा ने 103 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं 12 सीटों पर उनके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. इधर, कांग्रेस 58 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. जबकि, उनके 11 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. भाजपा ने बड़े आसानी से कांग्रेस को पछाड़ते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं कांग्रेस के 25 मंत्रियों में से 17 मंत्री चुनाव हार गए हैं.

कांग्रेस के 17 मंत्री नहीं बचा सके अपनी सीट

राजस्थान में चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस सरकार इस बार रिवाज बदलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दरअसल, राजस्थान में प्रत्येक पांच साल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज है और इस बार भी वही हुआ. प्रदेश की जनता ने पांच साल बाद फिर से सत्ता परिवर्तन कर दिया है. सबसे दिलचस्प यह रहा कि कांग्रेस के 25 मंत्रियों में से 17 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा सके.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तीनों में BJP सरकार, लेकिन ये केंद्रीय मंत्री नहीं बचा पाए सीट; कांग्रेस के जीतू पटवारी भी हारे

खचारियावास को मिली करारी हार

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचारियावास 28 हजार वोट से हार गए है. सिविल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने प्रताप सिंह खचारियावास को 28 हजार वोट से हरा दिया. खचारियावास को 70332 वोट मिले. वहीं गोपाल शर्मा को 98661 वोट मिले.

ये भी पढ़ें- MP Results: ‘ओ लड़का आंख मारे’ वाले गाने पर डांस करने वाली AAP प्रत्याशी चाहत पांडेय का क्या है हाल? जानें कितने मिले वोट

मंत्री बीडी कल्ला को मिली हार

राजस्थान सरकार में मंत्री और बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीडी कल्ला को चुनाव में हार मिली है. उन्हें बीजेपी प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने शिकस्त दी है. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Elections Results: “हमें ना रुकना है, ना थकना है, हमें भारत को विजयी बनाना है”, 3 राज्यों में बीजेपी को मिल रहे बहुमत पर बोले PM मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital