Bharat Express DD Free Dish

नहीं रहे ‘2 रुपये वाले डॉक्टर’ के नाम से मशहूर एके रायरू गोपाल, क्नीनिक पर लगा रहता था मरीजों का तांता, गरीबों को देते थे मुफ्त दवाइयां

2 Rupee Doctor AK Rairu Gopal: करीब पांच दशकों तक डॉ. गोपाल ने कन्नूर में एक छोटे से क्लिनिक से सस्ती दरों पर इलाज कर हजारों लोगों की सेवा की.

2 Rupee Doctor AK Rairu Gopal

2 Rupee Doctor AK Rairu Gopal Passed Away: केरल के कन्नूर जिले में हजारों जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने वाले मशहूर जनता के डॉक्टर ए. के. रायरू गोपाल (2 Rupee Doctor AK Rairu Gopal) का शनिवार को निधन हो गया. वे 80 साल के थे और लंबे समय से बुजुर्गावस्था से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. डॉ. गोपाल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं.

मुफ्त दवाइयां और 2 रुपये लेकर करते थे इलाज

करीब पांच दशकों तक डॉ. गोपाल ने कन्नूर में एक छोटे से क्लिनिक से सस्ती दरों पर इलाज कर हजारों लोगों की सेवा की. वे कई वर्षों तक केवल 2 रुपये की फीस में लेते रहे, जिसके कारण ‘दो रुपये वाले डॉक्टर’ (Two Rupee Doctor)  के नाम से पहचान मिली. हालांकि बाद में यह फीस बढ़कर 40-50 रुपये हो गई, फिर भी उन्होंने कभी किसी गरीब मरीज को बिना देखे वापस नहीं किया.

कहा जाता है कि डॉ. गोपाल ने हमेशा उन मरीजों को मुफ्त दवाइयां दीं जो नहीं खरीद सकते थे. उनका मानना था कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज रुकना नहीं चाहिए. यही कारण था कि कन्नूर और आसपास के जिलों से रोज सैकड़ों लोग उनके पास इलाज के लिए पहुंचते थे.

सुबह 3 बजे से लगती थी मरीजों की लाइन

उनकी सेवा भावना सिर्फ कम फीस तक सीमित नहीं थी. डॉ. गोपाल हर दिन सुबह 3 बजे से मरीजों को देखना शुरू कर देते थे ताकि दिहाड़ी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग बिना देरी के इलाज करा सकें. एक दिन में वे 300 तक मरीजों को देख लेते थे और उनके घर के सामने तड़के से ही लोगों की भीड़ लग जाती थी.

उनका क्लिनिक उनके ही घर ‘लक्ष्मी’ में चलता था, जहां वे सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों की सेवा करते थे. लेकिन कुछ सालों में स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्होंने समय सुबह 6 से शाम 4 बजे कर दिया था. स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें मई 2024 में क्लिनिक बंद करना पड़ा, तब इलाके के गरीब लोगों में गहरा झटका लगा था.

सीएम पिनाराई विजयन ने जताया शोक

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने डॉ. गोपाल के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “बीते 50 वर्षों से डॉ. गोपाल दो रुपये में इलाज कर गरीबों की सेवा कर रहे थे. उनके समर्पण ने अनगिनत लोगों को राहत दी. वे हमेशा याद किए जाएंगे. वे एक मिसाल बनकर गए हैं, जिन्हें कन्नूर की जनता ‘जनता के डॉक्टर’कहकर हमेशा याद रखेगी’.

केरल के कन्नूर जिले में हजारों जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ए. के. रायरू गोपाल का शनिवार को निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्रजनित बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका अंतिम संस्कार रविवार को पय्यंबलम में किया गया. डॉ. गोपाल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: कैसे बने शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासी अधिकारों की आवाज, जानिए उनके जीवन के संघर्ष, आंदोलन और राजनीतिक उपलब्धियाँ

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read