देश

सीमा हैदर के भारत में आने पर बड़ा एक्शन, SSB के 2 जवानों पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल हुए निलंबित, जानिए वजह

Seema Haider Case: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर मामले में अब दो अधिकारियों पर गाज गिरी है. भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी (SSB) के दो जवानों पर कार्रवाई की गई है. यह दो वही अधिकारी हैं, जो नेपाल-भारत सीमा पर बस और अन्य वाहनों की जांच करते हैं, ताकी कोई बाहरी या घुसपैठिया भारत में दाखिल न हो जाए. इन जवानों के पास किसी भी संदिग्ध की तलाशी लेने का अधिकार होता है, किसी पर भी शक होने पर ये उसे रोक सकते हैं. हालांकि सीमा हैदर भारत में आ चुकी हैं, अब इस मामले की जांच हो रही है तो इन सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों पर कार्रवाई की गयी है, क्योंकि इनकी लापरवाही के चलते सीमा हैदर भारत में दाखिल हो गयी.

सीमा हैदर मामले की जांच करते हुए SSB के इंस्पेक्टर सुजीत वर्मा सस्पेंड किया गया है. वहीं हेड कांस्टेबल चंद्र कमल को भी निलंबित किया गया है. ये दोनों SSB की 43वीं बटालियन में तैनात थे. बता दें कि सीमा हैदर नेपाल से बस के जरिए भारत में आयी थीं. चेकिंग में लापरवाही के चलते इन्हें निलंबित किया गया है.

सीमा हैदर पर जासूस होने का शक

बता दें सीमा हैदर पर जासूस होने का आरोप लगा है. इसकी जांच तमाम सुरक्षा एजेंसिया कर रही हैं. ऐसे में SSB ने अपनी जांच में दो जवानों को निलंबित कर दिया है. सीमा हैदर मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है कि किस तरह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुईं, कैसे वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने में सफल हुईं. इसके साथ उनके आईएसआई से भी जुड़े होने का शक जताया गया है. उसकी तो जांच हो ही रही है. सीमा फिलहाल नोएडा में ही हैं. इस मामले में यूपी एटीएस की टीम ने भी सीमा हैदर से पूछताछ कर चुकी है. पाकिस्तान में जब सीमा हैदर भारत में दाखिल हो गयी तो यह भारत की बड़ी सुरक्षा चूक है. इस मामले की अब सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar: हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से हो गई थी लापता, हफ्ते बाद गुरुग्राम में मिली, जानिए दूल्हे ने क्या कहा

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

13 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

35 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

39 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

54 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

55 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago