बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
अरबी छिलने के टिप्स
Easy Arbi Pilling Tips: आपने अक्सर भारतीय किचन में अरबी की सब्जी बनते हुए देखा होगा इतना ही नहीं यह सब्जी खाने मे बेहद स्वादिष्ट लगती है, लेकिन इसे काटना बेहद मुश्किल होता है. इसे काटते और छिलते समय कई लोगों के हाथो में सूजन और खुजली की समस्या हो जाती है. इसे छिलना भी थोड़ा मुश्किल काम होता है क्योंकि अरबी का पत्ता बहुत पतला होता है. कई लोग इसे छिलने के लिए पिलर का इस्तेमाल करते है जिसके कारण खाने लायक हिस्सा भी कभी-कभी छिल जाता है. ऐसे में मजबूरन हमें हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है. ऐसे में अगर आप इस समस्या का सामना करती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे जिसकी मदद से आप आसानी से अरबी बना पाएंगे.
खुजली को हटाने के लिए सबसे पहले आप पिलर की जगह बर्तन धोने वाले स्क्रव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. अरबी छिलते वक्त इसके यूज से आपका काम बेहद आसान हो जाएगा. इसके लिए आप किचन गलव्ज पहने और नया बर्तन स्क्रब लें. अरबी को रगड़े ऐसा करने से छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.
आप अरबी को छिलने के लिए नारियल के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. सबसे पहले नारियल के छिलके को लें और उसे मोड़ ले इसके बाद नारियल के छिलके की बनी गेंद की मदद से अरबी के छिलके को उतारे इस तरकीब से कुछ ही देर में अरबी के छिलके उतर जाएंगे और आपके हाथ भी सुरक्षित रहेंगे.
ये भी पढ़ें:नितिन देसाई ही नहीं, इन फिल्मी सितारों ने भी कर ली थी आत्महत्या, कइयों के राज आज भी दफन
अरबी का छिलका छिलने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें और उसमें कोई भी तेल लगा दें. उसके बाद अरबी को काटने से पहले उस पर इच्छी तरह से नमक छिड़क दें. ऐसा करने से अपको हाथों में खुजली और सूजन नहीं होगी. साथ ही अरबी को छिलने में बेहद कम समय लगेगा.
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…