देश

Nepal Plane Crash: नेपाल प्लेन हादसे में 42 शवों की हुई पहचान, क्रैश में जान गंवाने वाले गाजीपुर के 4 युवकों के परिजन काठमांडू रवाना

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त की जा रही है. अभी तक 70 शवों में 42 शवों की पहचान की जा चुकी है. वहीं इस हादसे में यूपी के चार युवकों की मौत हो गई थी. येती एयरलाइंस का एक एटीआर-72 विमान में कुल पांच भारतीय सवार थे. गाजीपुर के चार युवकों के परिजनों को सोमवार को जिला प्रशासन ने सड़क मार्ग से काठमांडू दिया है. वहीं पर उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

वहीं जिले की डीएम (DM) आर्यका अखौरी ने सोमवार को बताया कि नेपाल विमान दुर्घटना में चार युवकों अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर की मौत हो गई थी. उनके परिवारों में से एक सदस्य और ग्राम प्रधान को प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से नेपाल भेजा गया है.

शवों को सड़क मार्ग से गाजीपुर में लाया जाएगा

आर्यका अखौरी ने बताया कि- शवों को उचित पहचान और प्रक्रिया का पालन करने और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद संबंधित परिजनों को सौंप दिया जाएगा. शवों को सड़क मार्ग से गाजीपुर में लाया जाएगा. इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा पर परमिट के लिए पीड़ित परिवारों के साथ जिला प्रशासन के दो अधिकारियों को भी भेजा गया है और दूतावास के अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-   UP: ‘मामा में 8 और भांजे में 5 गोली उतार दूंगा’- कौशांबी के BJP सांसद विनोद सोनकर को मिली जान से मारने की धमकी

मृतकों के परिजनों को मिलेगी सरकारी सहायता

वहीं डीएम ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और अन्य सरकारी योजनाओं से उचित सहायता प्रदान की जाएगी. बता दें कि विमान हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया था. उन्होंने कहा-‘नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

नेपाल विमान हादसे में 42 शवों की हुई पहचान

पोखरा जा रहे विमान हादसे में 70 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. इनमें से 42 लोगों की पहचान हो चुकी है. इनमें से पांच युवक भारत के रहने वाले थे. अधिकारियों ने विमान में मौजूद सभी 72 यात्रियों को मृत माना है. विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

46 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

55 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago