होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारतीय थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे (फोटो PTI)
Army Chief Manoj Pande: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच स्थित LAC (Line of Actual Control) पर पिछले तीन सालों से तनाव लगातार जारी है. दोनों देशों की तरफ से सीमा पर भारी संख्या में सैन्य बल तैनात किए जा चुके हैं और अब यह सिचुएशन ‘न्यू नॉर्मल’ का रूप ले चुका है. इस बीच भारतीय सेना के प्रमुख मनोज पांडे ने बताया कि चीन अपने सीमावर्ती इलाकों में तेजी से निर्माण का काम कर रहा है.
हालांकि, हर स्थिति से निपटने के लिए भारत के भी पर्याप्त संख्या में सैनिक LAC पर मोर्चा संभाले हुए हैं. ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में बोलते हुए आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा, “LAC पर हालात स्थिर हैं. लेकिन हमें पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए रखने की जरूरत है.”
आर्मी चीफ ने कहा, “चीन द्वारा सैनिकों की तैनाती का सवाल है, तो उसमें कोई भी कमी नहीं आई है. पड़ोसी देश (China) LAC पर अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर खास ध्यान दे रहा है. भारतीय सेना भी तकनीक को तेजी से अपना रही है और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है.” उन्होंने आगे कहा कि 2020 के अप्रैल और मई के दौरान चीन ने कई बार सीमा पर धावा बोलने की कोशिश की. तब से उसके 50,000 सैनिक हैवी डिप्लॉयमेंट के साथ तैनात हैं. लिहाजा, हालात को देखते हुए सीमा पर भारी संख्या में भारतीय सैनिक लगातार निगरानी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Umesh pal murder case: अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता को पकड़ने में जुटी पुलिस, फोटो जुटाकर बनवा रही स्केच
भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में हर स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में हमारे सैनिक तैनात हैं. नई तकनीक और हथियारों के अलावा हम सीमा पर लगातार आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य कर रहे हैं. इनमें सड़क और हेलीपैड प्रमुख रूप से शामिल हैं.
आर्मी चीफ ने कहा कि अब दुनिया में युद्ध का तरीका बदल रहा है. साइबर अटैक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन वॉरफेयर का जमाना होगा और इन जैसी चुनौतियों से निपटना पड़ेगा. लिहाजा, भारतीय सेना ऐसे लोगों को रिक्रूट करना चाहती है, जो चाइनीज भाषा समझते हों. टेक्निकली भी स्किल्ड हों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी रखने वाले हों. सेना प्रमुख ने कहा कि आगामी दिनों में युद्ध छोटे और काफी मारक होंगे.
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…