देश

UP: ‘मामा में 8 और भांजे में 5 गोली उतार दूंगा’- कौशांबी के BJP सांसद विनोद सोनकर को मिली जान से मारने की धमकी

Vinod Sonkar: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बीजेपी सांसद विनोद सोनकर और उनके भांजे को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके भांजे आलोक प्रकाश सोनकर ने इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आलोक की शिकायत के आधार पर नवाबगंज थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

भांजे आलोक प्रकाश सोनकर ने अपनी शिकायत में बताया कि वे एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां पर उनकी मुलाकात अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह से हुई. यहां पर किसी बात को लेकर दोनों की बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद उदय प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं और धमकी दी कि वह 5 राउंड गोली आलोक पर और 8 राउंड गोली उनके मामा सांसद कौशांबी विनोद सोनकर पर उतार देगा. आलोक के मुताबिक, उदय ने कहा कि वह दोनों लोगों की सारी नेतागिरी धरी की धरी रह जाएगी.

‘उदय ने धमकी दी कि वह बाहर नहीं छोड़ेगा’

आलोक प्रकाश ने अपनी शिकायत में आगे कहा, ”जब वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो उदय ने धमकी दी कि वह बाहर नहीं छोड़ेगा”. आलोक ने शिकायत में पुलिस से अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए. आलोक सोनकर अभी प्रयागराज एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में काम करते हैं. वहीं उदय प्रताप सिंह दूसरी हेल्थ केयर कंपनी में क्लस्टर हेड के पद पर कार्यरत हैं. काम को लेकर दोनों कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और लोगों का एक दूसरे से मिलना जुलना लगा रहता है.

बताया जा रहा है पार्टी के दौरान दोनों नशे में थे. इस दौरान काम लेकर बहस हो गई. आलोक के मुताबकि वहां पर ईर्ष्या वश उदय प्रताप सिंह ने दारू के नशे में उसे गाली गलौज करने लगा.

ये भी पढ़ें-    Weather Update: उत्तर भारत में अभी और सताएगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा 504, 506, 3(2)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह का कहना है कि मामला पुराना है. तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है, जो सच्चाई होगी उस अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

2 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

4 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

22 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

37 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

37 minutes ago