Molestation in Express train: गरीब रथ एक्सप्रेस में बैठकर एग्जाम देने पंजाब से जालंधर से बिहार के मोतिहारी जा रही एक लड़की का सफर छेड़खानी और डर के साए में पूरा हुआ. ट्रेन में एक सफाई कर्मचारी उसे पूरी रहा परेशान करता रहा. कभी वो गलत तरीके से छूता तो कभी लड़की से फोन नंबर मांगता. इसी तरह ट्रेन में लगभग 550 KM की दूरी तक उसने छेड़खानी की.
आखिर में वह सफाई कर्मचारी बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लखनऊ स्टेशन से हाजीपुर स्टेशन तक लड़की को परेशान करते हुए गया. उसकी वजह से वह पूरी रात सो नहीं सकी. करीब 12 घंटे तक लड़की ने लखनऊ से मुजफ्फरपुर तक डर के साये में सफर किया. बता दें कि लखनऊ से मुजफ्फरपुर की दूरी 550 KM से ज्यादा है. लड़की ने शिकायत में बताया है कि उसके साथ लखनऊ स्टेशन के पास से छेड़खानी शुरू हुई और वो हाजीपुर स्टेशन तक लड़की को परेशान करते हुए गया.
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पीड़ित लड़की जालंधर में एएनएम की पढ़ाई करती है. वो अपनी सहेली के साथ स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा देने के लिए मोतिहारी जा रही थी. इसके लिए वो जालंधर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुई थी. उसका कहना है कि जब लखनऊ रेलवे स्टेशन आया तो ट्रेन में बैठा एक सफाईकर्मी उसे ताड़ना लगा. ट्रेन में उसने लड़की का मोबाइल चार्जिंग से हटाकर अपना मोबाइल लगा दिया. फिर लड़की का नंबर मांगने लगा और नहीं देने पर परेशान करने लगा.
यह भी पढ़िए— ट्रेन में भर-भरकर दिल्ली आ रहे हैं TMC कार्यकर्ता, सीएम ममता बनर्जी का क्या है प्लान?
पीड़िता के मुताबिक, वो बार-बार लड़की के पास आता और उसे खाने-पीने का सामान जबरन देने की कोशिश करता. वो तंग करता रहा, इस वजह से पीड़िता पूरी रात सो नहीं सकी. बताया जाता है कि यात्रा के दौरान पूरी रात सफाईकर्मी उसे परेशान करता रहा. जब सुबह हुई तो एक पुलिसकर्मी की नजर उसकी हरकतों पर पड़ गई. लड़की समेत दूसरे यात्रियों ने भी शिकायत की. जिसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया. पता चला कि आरोपी का नाम सौरभ था. वो एक सफाईकर्मी था. अब उसे जेल भेज दिया गया है.
— भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…