देश

तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका, पति ने बच्चों के साथ पोस्टर लेकर की तलाश…बोला- कई लोगों से कर चुकी है शादी

UP News: सीमा हैदर केस के बाद से लगातार कई प्रेमिकाओं के इधर-उधर भागने की खबरें सामने आ रही हैं. अब मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सामने आया है, जो बाकयी में आपको हैरान कर देगा. यहां एक प्रेमिका अपने तीन बच्चों छोड़कर अपने पांचवें प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब उसका पति उसने ढूंढने के लिए भटक रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं उसके साथ उसके बच्चे और हाथ में महिला की फोटो भी है. जानकारी के मुताबिक अभी उसका कुछ पता नहीं चला है. वहीं पीड़ित पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, पीड़ित पति अनिल राजभर ने पुलिस को बताया है कि वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था. यहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई थी. यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली.

प्रेमिका के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 9 साल से रहे रहा था. अभी तक कोई दिक्कत नहीं थी. इसी समय में उसके तीन बच्चे भी हो गए. पहले बेटी हुई और फिर 2 बच्चे जुड़वा हुए. हालांकि प्रेमिक उसको अपने कई दोस्तों के बारे में बताया था. इसके साथ ही कहा था कि उसने अब सभी को छोड़ दिया है. उसने बताया उस समय अपनी प्रेमिका यकीन कर लिया, क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता था.

यह भी पढ़ें- UP Bypoll: “घोसी उपचुनाव में हिंसा करना चाहती है सपा, बड़ी संख्या में आए अराजकतत्व”, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बोला बड़ा हमला

शौच के बहाने भागी प्रेमिका

पीड़ित पति ने आगे बताया कि जब काम के लिए कभी बाहर जाता था तो उसकी पत्नी किसी से बात करती थी. उसके एक बार पूछा तो उसने बात घूमा दी. फिर एक दिन 3 अगस्त रात 8 बजे रीना के पास किसी का फोन आया और वो शोच का बहाना बनाकर भाग गई. जब उसने काम से लौटने के बाद अपने बच्चों से पूछा तो मां कहां गई है तो उन्होंने कहा वो शौच के लिए गई है, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी.

वहीं इस मामले को तीन महीने हो चुके हैं. पुलिस अभी तक महिला को नहीं ढूंढ़ पायी है, पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी कई शादी कर चुकी है, वो ज्यादा दिन किसी के साथ नहीं ठहर पाती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

57 seconds ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

3 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

3 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

54 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

57 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

58 minutes ago