देश

गजब… चंदा मामा पर बिकने लगे प्लॉट, BJP नेता ने बेटे के नाम पर खरीदी 1 एकड़ जमीन! कहा- वो चांद के टुकड़े जैसा, उसको यह तोहफा दिया

Buy land on Moon: इसरो (ISRO) द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान—3 मिशन की सफलता के बाद लोगों में चांद के प्रति दीवानगी बहुत बढ़ गई है. लोग चांद पर होने वाली गतिविधियों को जानने में जुटे हैं. वहीं, कुछ ने चांद पर जमीन भी खरीद ली है. खबर आई है कि भाजपा के एक नेता ने अपने बेटे के नाम से चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है.

संवाददाता के अनुसार, यूपी में बरेली जिले की आंवला तहसील के गांव शेखुपुर खालसा निवासी ओम सागर ने चांद पर जमीन खरीदने का दावा किया है. ओम सागर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद हमने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है, जो मेरे बेटे नमाय सागर के नाम पर ली गई है. ओम सागर ने कहा, “मेरा बेटा मेरे लिए चंदा के टुकड़े से कम नहीं है, मैंने उसके लिए ही चांद पर लेक ऑफ ड्रीम के पास एक एकड़ जमीन खरीदी है.” चांद पर जमीन खरीद लेने की खबरें आने के बाद से अब आस-पास के गांवों के लोग ओम सागर से मिलने जा रहे हैं.

‘बरेली में शायद पहली बार किसी ने चांद पर खरीदी जमीन’

लोगों के लिए ये एक दम नई बात है कि उनके इलाके से ही किसी ने चांद पर जमीन खरीद ली है. एक शख्स ने कहा कि चंद्रयान के चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने के बाद भारत दुनिया का पहला देश हो गया है, जो चांद के साउथ पोल पर उतरा है. इसी के साथ चांद से अब वैज्ञानिकों को लगातार नई-नई जानकारी चांद के बारे में मिल रही है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर भविष्य में सब कुछ उनकी प्लानिंग के अनुसार चला तो वे चांद पर जीवन की भी खोज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 के रोवर का चांद पर घूमते हुए नया वीडियो सामने आया, इसरो ने कहा- प्रज्ञान चंदामामा की गोद में खेल रहा, लैंडर मां की तरह उसे देख रहा है

जानें कौन बेच रहा है चांद पर जमीन

भाजपा नेता ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि, लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेच रहा है. उसी से उन्होंने रजिस्ट्री कराई है. उनकी पत्नी रेखा सागर ने बताया कि हमारे लिए हमारा बेटा चांद के टुकड़े जैसा है, इसलिए उसे चांद का टुकड़ा तोहफे में दिया है. रेखा ने भावुक होकर आगे कहा कि, जिस तरह उनके माता-पिता ने उनके लिए किया है, उसी तरह वह अपने बच्चे के लिए काम करना चाहते हैं. रेखा कहती हैं कि, वह अपने बेटे को इतना लायक व काबिल बनाना चाहती हैं कि वह खुद एक दिन चांद तक जाए.

ये दो कंपनियां चांद पर बेचती हैं जमीन

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद से चांद के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा है और इसीलिए अब लोग चांद के बारे में अधिक से अधिक जानकारी रखने की चाह रखते हैं. दुनिया की दो कम्पनियां हैं जो चांद पर जमीन बेचने का काम करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक कंपनी लूना सोसायटी इंटरनेशन है तो वहीं दूसरी कंपनी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री है. ये दोनों कम्पनियां दुनिया भर के लोगों को चांद पर जमीन दिलाने का काम करती हैं. फिलहाल ओम सागर ने ये नहीं बताया कि, एक एकड़ जमीन के लिए उनको कितने रुपए चुकाने पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

8 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

9 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago