Bharat Express DD Free Dish

धान के खेत में पानी और आग की अजब जुगलबंदी, टांडा बना चर्चा का केंद्र, गांववालों में मचा हड़कंप

टांडा में पानी से भरे एक खेत में अचानक आग के बुलबुले उठने लगे. यह दृश्य इतना अनोखा था कि इसे देखने के लिए देखते ही देखते आसपास के गांवों से भी लोग जमा होने लगे.

पानी और आग की जुगलबंदी

पानी और आग की जुगलबंदी

रामपुर जिले (Rampur district) के टांडा (Tanda) कस्बे में एक अजीब नजारा देखने को मिला है. जिससे पूरे गांव के लोगों को हैरानी में डाल दिया है. यहां पानी से भरे एक खेत में अचानक आग के बुलबुले उठने लगे. यह दृश्य इतना अनोखा था कि इसे देखने के लिए देखते ही देखते आसपास के गांवों से भी लोग जमा होने लगे.

लोगों ने माना चमत्कार

आग को देखकर शुरुआत में तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर पानी में आग कैसे जल सकती है. कुछ लोगों ने सोचा कोई शरारती लोगों ने कुछ फेंका है, तो किसी ने इसे कोई चमत्कार मान लिया. लेकिन जब बुलबुले लगातार उठते रहे और उनमें हल्की-हल्की लपटें दिखाई दीं. जिसके बाद लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई.

आग देखने के लिए उमड़ी भीड़

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि ऐसा पहले कभी भी देखने को नहीं मिला है. वहीं आसपास के ग्रामीणों में कौतूहल इतना बढ़ गया कि खेत के पास लोगों की भीड़ लग गई. वहां पर मौजूद कई लोग मोबाइल से वीडियो (Video) बनाने लगे तो कुछ लोग आग को दिखाने के लिए अपने बच्चों को साथ ले आए थे.

ग्रामीणों ने क्या बताया ?

इस मामले में एक ग्रामीण ने बताया कि सुखे खेत में जुताई चल रही थी. जुताई करने के बाद सुखे खेत में धान रोपने के लिए पानी छोड़ा गया. फिर जैसे ही धान रोपने के लिए मजदूर खेत में गए तो उन्होंने देखा कि खेत में एक जगह से बुलबुले निकल रहे हैं. देखते ही देखते बुलबुले आग के शोले में बदल गए. ये प्रकरण लगभग 5 से 6 घमटे तक चलता रहा.

धान लगाने वाले मजदूरों में डर

सूचना मिलने पर प्रशासन (Administration) हरकत में आया. उन्हें भी ये समक्ष नहीं आया कि आखिर ये क्या हो रहा है. मामला आने के बाद अब मजदूर डर के मारे धान नहीं लगा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read