Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में ढाई साल के बच्चे की सीवर में गिरने से दर्दनाक मौत

संयुक्त बचाव अभियान और स्थानीय निवासियों के निरंतर सहयोग से तकरीबन तीन चार घंटे बाद बच्चे को सीवर से निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गयी और बच्चे की मौत हो चुकी थी.

दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में ढाई साल के बच्चे की सीवर में गिरने से दर्दनाक मौत - भारत एक्सप्रेस

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली में शनिवार को एक 2 साल के बच्चे की सीवर में गिरने से मौत हो गई. सुबह लगभग 11:15 बजे थाना एनआईए थाना पुलिस को खेड़ा खुर्द गांव फुरनी रोड पर एक बच्चे के सीवर में गिरने की सूचना मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएफएस, डीडीएमए और अन्य एजेंसियों को बुलाया.

खेड़ा खुर्द गांव निवासी उम्र लगभग 2 वर्ष 6 महीने, भारी बारिश में खेलते समय सुबह लगभग 10:30 बजे गलती से सीवर में गिर गया. जिसके बाद उसके माता-पिता ने पीसीआर को कॉल किया. दमकल विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और एमसीडी के कर्मचारी भी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया.

बचाव अभियान के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका. लेकिन साफ है कि इस घटना के पीछे प्रशानिक लापरवाही है.

संयुक्त बचाव अभियान और स्थानीय निवासियों के निरंतर सहयोग से तकरीबन तीन चार घंटे बाद बच्चे को सीवर से निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गयी और बच्चे की मौत हो चुकी थी. फिलहाल शव को अस्पताल भेज दिया गया है.

साफ तौर पर देखी जा सकती है कि बरसात के समय आखिर सीवर का ढक्कन खुला कैसे था जिसके कारण एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत ने 300 किलोमीटर दूर से ही मार गिराए 6 पाकिस्तानी फाइटर जेट, जानिए वायुसेना चीफ ने और क्या-क्या कहा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read