Bharat Express DD Free Dish

अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज नवीन प्रकाश को मिला रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक

रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) नवीन प्रकाश को हिंदी के उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार और नवाचारों के लिए ‘रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक’ से सम्मानित किया गया.

रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.)/प्रयागराज नवीन प्रकाश को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया . प्रयागराज मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य के लिए नवीन प्रकाश जी द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं प्रयासों के लिए रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे . रेल मंत्री राजभाषा पुरस्कार एक राजभाषा मं प्रचार प्रसार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्रीय रेलवे में एक अधिकारी को दिया जाता है .

हिंदी-अंग्रेज़ी द्विभाषी प्रयोग पर विशेष ध्यान

नवीन प्रकाश के सक्रिय पहल एवं कुशल दिशा-निर्देशन में प्रयागराज मंडल में रेल के काम-काज में हिंदी के प्रयोग-प्रसार को उच्च स्तर तक पहुंचाया गया . मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए नवीन प्रकाश ने मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है.

नवीन प्रकाश ने व्यक्तिगत रूचि लेकर राजभाषा के प्रयोग पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी स्टेशनों, गाड़ी प्रदर्शन बोर्डों, आरक्षण चार्टों, मनी रसीदों, नाम, पदनाम बैज आदि में नियमानुसार हिंदी-अंग्रेज़ी द्विभाषी का प्रयोग सुनिश्चित कराया है साथ ही मंडल के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से संबंधित विवरणों को द्विभाषी रूप में प्रदर्शित कराने का अति महत्वपूर्ण कार्य प्रशस्त किया.

इसके साथ ही नवीन प्रकाश की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से रेलवे के अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने की मनोवृत्ति बढ़ी है जिससे मंडल में राजभाषा के कार्य में बढ़ोत्तरी हुई है . प्रयागराज मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग में उत्तरोतर वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा हिंदी का सर्वाधिक एवं प्रशंसनीय कार्य करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा नवीन प्रकाश को “रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक” प्रदान किया गया . इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed का बेटा अली जेल में मंगाता था प्रतिबंधित सामान और नकदी, DIG ने की छापेमारी; दो अधिकारी निलंबित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read