Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में हलचल तेज, सीएम योगी के बाद अब भूपेंद्र चौधरी पहुंचे दिल्ली, ये है वजह

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विपक्ष को मात देने के लिए नए सिरे से राज्यवार रणनीति बनाने में जुटी हुई है. जिसमें पार्टी का फोकस यूपी पर सबसे ज्यादा है.

BJP

फोटो-सोशल मीडिया

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विपक्ष को मात देने के लिए नए सिरे से राज्यवार रणनीति बनाने में जुटी हुई है. जिसमें पार्टी का फोकस यूपी पर सबसे ज्यादा है. यहां पर लोकसभा की 80 सीटें हैं. यही वजह से कि पिछले कुछ समय से यूपी की सियासत में काफी हलचल हो रही है. यूपी बीजेपी के कई नेता और खुद सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली का लगातार दौरा कर शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अब बीते शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है.

एक महीने में दो बार दिल्ली पहुंचे सीएम योगी

बता दें कि बीते महीने में सीएम योगी ने दो बार दिल्ली का दौरा किया था. जिसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के अलावा बीजेपी की एक बड़ी बैठक में शिरकत की थी. ये बैठक बीजेपी के विस्तार दफ्तर में हुई थी. उसके बाद सीएम योगी दोबारा दिल्ली दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इन मुलाकातों के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी नए प्रभारी की तलाश तेज कर दी है. जिसमें कई नाम चर्चा में हैं.

कई नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

अब भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली पहुंचकर कई नेताओं से मुलाकात की है. उन्होंने संसद भवन में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर तैयारियों को तेज करने में जुटी हुई है. पार्टी में नए प्रभारी के नाम पर मंथन किया जा रहा है. जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के अलावा कई चेहरे शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- MP News: बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम महिला की पिटाई, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नेताओं की तय की गई जिम्मेदारी

बीजेपी ने लोकसभावार नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है. पार्टी अपनी चुनावी रणनीति पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. इन सबसे अलग बीजेपी अयोध्या में अगले महीने भगवान राम के होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital