Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

’24 घंटे में हमला होगा’, दिल्ली ब्लास्ट के बाद 5 बड़े एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी; ‘दावूद’ ने भेजा मेल

Bomb Threat After Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश के 5 बड़े एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद से एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं और चेकिंग बढ़ा दी गई है.

After Delhi Blast Mumbai Chennai Hyderabad Thiruvananthapuram Airports Receive Bomb Threat Email

Bomb Threat After Delhi Blast: दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि पांच बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई. ये धमकी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद के हवाई अड्डों को दी गई. यह धमकी कल दोपहर में एक ईमेल के जरिए आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत जांच शुरू कर दी गई. ईमेल मिलते ही सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

धमकी भरा ईमेल दावूद नाम से आया था. इसमें लिखा था कि चौबीस घंटे के अंदर भारतीय हवाई अड्डों पर हमला होगा. विशेष रूप से दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और तिरुवनंतपुरम का नाम लिया गया.

मुंबई हवाई अड्डा सेफ

मुंबई में बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंची. पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. घंटों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही जांच हुई और कहीं कोई खतरा नहीं पाया गया.

फिर भी इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है. मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. यात्रियों की जांच कड़ी कर दी गई है. मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

प्रबंधन ने की यात्रियों से अपील

दिल्ली में हाल का बम धमाका अभी ताजा है, इसलिए ऐसी धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. सभी हवाई अड्डों पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें ताकि जांच में देरी न हो.

ये भी पढ़ें: मान गए डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में शटडाउन खत्म, भारत में खुशी क्यों? जानिए असर

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है. साइबर सेल भी इस मामले में जुट गई है. अभी तक यह साफ नहीं है कि यह धमकी कोई शरारत है या वास्तविक खतरा, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital