Bharat Express DD Free Dish

आगरा में सनसनी: गर्लफ्रेंड के साथ देखा ताज फिर लगा ली फांसी, कर्नाटक की लड़की बोली- मैं कमरे में नहीं थी

Agra hotel suicide case: आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह स्थित होटल ताज पैलेस में कर्नाटक के पर्यटक 38 वर्षीय सुब्रमणि बी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया था.. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Agra hotel suicide case

Agra hotel suicide case: आगरा में ताजमहल देखने आए पर्यटक ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली. मृतक कर्नाटक का रहने वाला है. युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल ताज पैलेस में रुका था. उसने ईदगाह स्थित होटल के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि, आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. यह पूरा मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह का है.

गर्लफ्रेंड के साथ आए थे ताजमहल घूमने (Agra Taj Mahal tourist death)

होटल के कमरे में पर्यटक का शव फंदे पर लटका मिला. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आए थे. आगरा में ताजमहल देखने आए कर्नाटक के इस पर्यटक का शव होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. बुधवार रात जब साथ आई महिला ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसकी चीख निकल गई.

कर्नाटक के डोनिमडागु का निवासी था मृतक

पर्यटक कर्नाटक का रहने वाला है. कर्नाटक के डोनिमडागु निवासी 38 वर्षीय सुब्रमणि बी बुधवार शाम को अपनी महिला मित्र के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आए थे. वह ईदगाह क्षेत्र स्थित होटल ताज पैलेस में ठहरे हुए थे. शाम को दोनों साथ-साथ घूमने के लिए निकले थे.

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: आज शाम 4 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

महिला की चीख सुनकर कमरे में पहुंचा स्टाफ (Karnataka tourist suicide Agra)

वापस लौटने के बाद युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगा लिया. होटल स्टाफ का कहना है कि महिला की चीख सुनकर जब वे कमरे में पहुंचे तो युवक का शव लटका मिला. वहीं, महिला का कहना है कि जिस समय युवक ने फंदा लगाया, वह कमरे में मौजूद नहीं थी. फिलहाल रकाबगंज थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. मृतक के स्वजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read