सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पत्नी की नेतागीरी से परेशान होकर पति ने पुलिस के सामने गुहार लगाई है और आरोप लगाया है कि, पत्नी घर के बाहर नेतागीरी करती थी, अब घर में भी आदेश देने लगी है. इसके बाद मामला काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया तो तमाम बातें खुलकर सामने आई हैं. काउंसलर ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की है तो वहीं बातचीत में सामने आया कि पति पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.
काउंसलर के सामने पति ने कहा कि, पत्नी ने नेतागीरी नहीं छोड़ी तो वह उसे तलाक दे देगा. तो वहीं, पत्नी ने कहा कि, पति को उसकी बढ़ती लोकप्रियता से जलने लगे हैं और उनको उसकी लोकप्रियता रास नहीं आ रही है. हालांकि कांउसलर ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया है और अगली तारीख पर बुलाया है. तो वहीं काउंसलर ने बताया कि, न्यू आगरा इलाके की रहने वाली युवती की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी. ससुराल सिकंदरा में है. पति एक कंपनी में कर्मचारी है.
काउंसलर ने बताया कि, दंपती के एक बेटा भी है. महिला ने तीन साल पहले ही एक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और फिर धीरे-धीरे पार्टी के कार्यक्रमों में उसकी सक्रियता बढ़ती गई. इसी के साथ ही वह धीरे-धीरे शहर से बाहर होने वाली रैलियों और जनसभाओं में हिस्सा लेने लगी. तो वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि, घर से कई-कई दिन वह बाहर रहती है पार्टी के कामों से वह भी पति को रास नहीं आता है तो वहीं उसकी तस्वीरें पार्टी नेताओं के साथ होर्डिंग में लगती है. इसकी वजह से पति उससे जलने लगे हैं.
परिवार परामर्श केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दंपती के बीच तीन महीने पहले एक होर्डिंग में फोटो लगने के कारण विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद महिला बेटे के साथ मायके में आकर रहने लगी थी. इस सम्बंध में जब पुलिस में शिकायत आई तो इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया. पत्नी ने काउंसलर को बताया कि वह राजनीति में अपना भविष्य बनाना चाहती है. इसलिए पार्टी के कार्यक्रमों में जाना पड़ता है. आयोजनों के होर्डिंग और पोस्टर में उसका नाम और फोटो आता है. इसमें अन्य युवा कार्यकर्ता भी होते हैं. महिला ने ये भी बताया कि, पति को यह बात पसंद नहीं है. वह उस पर राजनीति छोड़ने का दबाव बना रहे हैं.
तो दूसरी ओर पति का आरोप है कि, पत्नी उसे टिफिन बनाकर नहीं देती है. शाम को घर जाओ तो नहीं मिलती, कहती है पार्टी के कार्यक्रम में गई है. तो वहीं काउंसलर डा. अमित गौर ने मीडिया को जानकारी दी कि दोनों की काउंसलिंग की गई है और अब उनको अगली तारीख पर बुलाया गया है.
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…