मनोरंजन

एक बार फिर भोलेनाथ बन अक्षय कुमार ने बजाया डमरू, ‘शंभू’ गाने पर किया तांडव, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

Shmbhu Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपने अब तक के करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. एक्शन से लेकर कॉमेडी और सोशल ड्रामा तक अक्षय ने अपनी हर फिल्म में दर्शकों से खूब तारीफे बटोरी है. वहीं अब एक्टर अपनी आवाज में शंभू नाम के एक दिल छू लेने वाले म्यूजिक वीडियो का टीजर आउट किया है. इसमें अक्षय के अंदर छिपे शिवभक्त की झलक देखने को मिल रही है. ये गाना आज रिलीज हो गया है.

एक्टर ने ‘शंभू’ का टीजर किया जारी

अक्षय कुमार एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका टाइटल है ‘शंभू. महादेव की भक्ति में डूबे इस गाने में अक्षय ने एक बार फिर से उनके जैसा ही गेटअप बनाया है और वो एक बार फिर भक्ति में लीन होकर तांडव करते हुए नजर आ रहे है. एक्टर का तांडव देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इतना ही नहीं अक्षय कुमार का ये तांडव देखकर आपको ओएमजी 2 की याद आ जाएगी. अक्षय कुमार ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर ‘शंभू’ का टीजर जारी करते हुए लिखा- ‘जय महाकाल’ ‘शंभू’ गाने का वीडियो आज यानी 5 फरवरी को रिलीज हो गया है.

भोलेनाथ बन अक्षय ने बजाया डमरू

अक्षय का गाना ‘शंभू’ वैसे तो एक भक्ति गीत है, लेकिन ये रॉक म्यूजिक के साथ है. ये वैसा गाना है जिसे म्यूजिक लवर्स की मॉडर्न म्यूजिक जुबान में ‘ट्रिप करने वाला कहा जाता है. इस गाने में अक्षय ने माथे पर टिका लगाए जटाए रखे हुए शिव के अवतार में दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं एक्टर भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर डमरू बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं साथ ही वे ग्रे कलर की धोती में दिखाई दे रहे हैं. शंभू को विक्रम मोंट्रोजे ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स लिखे हैं अभिनव शेखर ने शंभू की खक खासियत ये भी है कि इस गाने को अक्षय कुमार ने खुद अपनी आवाज में गाया है. उन्होंने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोजे के साथ मिलकर ये गाना गाया है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बहुत खास कमाल नहीं कर पाई है. हालांकि अब टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार एक बेहद दमदार फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और जनता इसमें एक्शन का लेकव देखकर क्रेजी हुई जा रही है. ये फिल्म अक्षय के खाते में बड़े दिन बाद एक हिट बनकर आती है या नहीं ये इस साल ईद के मौके पर पता चल ही जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

1 minute ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

42 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago