Bharat Express DD Free Dish

पत्नी ने नहीं पहनी पति के मन की साड़ी तो मामला पहुंचा थाने, शादी के एक महीने के अंदर आई तलाक की नौबत, जानें- क्या है मामला?

परिवारवालों ने बताया कि, दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन साड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद दोंनों किसी की बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं हैं.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. यहां पर एक पति सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी को तलाक देने की ठान ली क्योंकि उसने अपने पति के पसंद की साड़ी पहनने से इंकार कर दिया. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है. पति ने पत्नी से कहा कि वह उसकी पसंद की साड़ी पहने. इस पर पत्नी ने कहा कि नहीं वह अपनी पसंद की ही साड़ी पहनेगी. इस पर दोनों में विवाद हो गया और मामला तलाक तक पहुंच गया. पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई है. इसी के साथ ही तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है.

पूरे मामले को लेकर आगरा के दीपक ने बताया कि एक महीना पहले ही उसकी शादी हाथरस जिसे की एक युवती से हुई थी. दीपक ने बताया कि वह हमेशा से ये चाहता रहा है कि शादी के बाद उसकी पत्नी उसके ही मन का काम करे. इसी को लेकर उसने पत्नी से कहा कि वह उसकी पसंद की साड़ी पहने. इस पर पत्नी ने मना कर दिया और कहा कि वह अपने पसंद की ही साड़ी पहनेगी. इस पर लगातार विवाद होने लगा और बात मारपीट तक पहुंच गई. इस पर पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी तो उसने भी उस पर कई आरोप लगा दिए. उधर घरेलू विवाद देखकर पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया और दोनों में सुलह कराने के लिए काउंसिलिंग का सहारा लिया गया. फिलहाल कई सिटिंग के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका है और दोनों एक-दूसरे पर उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया है. खबरों के मुताबिक, तलाक के लिए दी गई अर्जी को लेकर मार्च में ही सुनवाई होनी है.

ये भी पढ़ें-गांधी परिवार की रायबरेली समेत अवध की इन 16 सीटों पर भाजपा की नजर, पढ़ें भगवा पार्टी का मास्टर प्लान

परिवार ने कही ये बात

वहीं इस पूरे मामले पर जब दोनों के परिवार वालों से पूछा गया तो बताया कि दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं. इसी के साथ ही परिवारवालों ने ये भी बताया कि, दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन साड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद दोंनों किसी की बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं हैं और यही वजह है कि बात तलाक तक पहुंच गई है. परिवार वालों ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि ये तलाक हो.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read