Bharat Express DD Free Dish

तमिलनाडु के बाद अब गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्‍फोट, 8 श्रमिकों ने गंवाई जान; PMO ने जताया दुख

AHMEDABAD Firecracker FACTORY BLAST: गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण धमाका हुआ. देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग लग गई. इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

ahemdabad-firecracker-factory-fire
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Firecracker Factory Blast Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. इसका धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री आग से धधक गई और उसमें काम कर रहे लोगों चिथड़े उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की जान चले जाने की खबर है. इस घटना के कारण इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय प्रशासन की ओर से बताया गया कि मलबे से अब तक 8 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन (बचाव कार्य) तेजी से चलाया जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने जताई संवेदनाएं

इस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शोक व्यक्त किया है. पीएमओ की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़िए: दिल्ली के लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read