Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी दुखद मृत्यु हो गई थी. प्रधानमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और बाद में रूपाणी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा, “विजयभाई रूपाणी के परिवार से मुलाकात की. यह यकीन कर पाना बेहद कठिन है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं. वर्षों से हमारी करीबी रही है और हमने कई कठिन समयों में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया.”
તેઓને સોંપાયેલ દરેક ભૂમિકામાં, તે પછી રાજકોટ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશનમાં હોય કે રાજ્યસભાના સાંસદ તરીકેની હોય, પ્રદેશ ભાજપના પ્રમુખની હોય કે પછી રાજ્ય સરકારમાં કેબિનેટ મંત્રી અને મુખ્યમંત્રી તરીકેની હોય, તેઓએ દરેક વખતે એક અનોખો ચીલો ચાતર્યો હતો. pic.twitter.com/4bB9IyU5If
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025
एक सरल, सौम्य और परिश्रमी नेता थे: PM Modi
उन्होंने कहा कि विजयभाई एक सरल, सौम्य और परिश्रमी नेता थे, जो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पित थे. पार्टी संगठन में विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए वे राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचे और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया.
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में रूपाणी के राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि वे राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष और फिर कैबिनेट मंत्री तक हर पद पर प्रभावशाली साबित हुए. PM मोदी आगे कहा कि “जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी हमने एक साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए.”
Vijaybhai and I also worked extensively when he was Gujarat CM. He ushered in many measures that enhanced Gujarat’s growth trajectory, particularly in boosting ‘Ease of Living.’ Will always cherish the interactions we had. My thoughts are with his family and friends in this hour… pic.twitter.com/bH9gqVPHao
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “रूपाणी जी ने ‘Ease of Living’ यानी ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए, जो गुजरात की तरक्की में मील का पत्थर साबित हुए. उनके साथ की गई बातचीत और मुलाकातें हमेशा मेरे ज़ेहन में रहेंगी. इस कठिन समय में मैं उनके परिवार और सभी प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति.”
केवल एक व्यक्ति बचा जिंदा
प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल जाकर उन लोगों से भी मुलाकात की जो इस भयावह हादसे में घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुआ यह हादसा बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है. “इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, हम उनके दर्द को महसूस कर सकते हैं. यह खालीपन आने वाले कई सालों तक गूंजता रहेगा,” उन्होंने कहा.
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर को हुई जब अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई. विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे. इस दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचने वाला व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है.
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल से अब मिल गया ब्लैक बॉक्स, इसे डिकोड करने पर पता चलेगा- क्यों हुआ हादसा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

