एयर इंडिया का विमान (फाइल फोटो).
Air India Flight News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 315 में लैंडिंग के बाद आग लगने की सूचना मिली है. यह विमान हांगकांग से दिल्ली (Hong Kong to Delhi Flight) आ रहा था. घटना उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के बाद गेट पर खड़ा था और यात्रियों ने उतरना शुरू कर दिया था.
क्या तकनीकी खराबी से लगी आग?
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, आग विमान के सहायक पावर यूनिट (APU) में लगी, जो जमीन पर बिजली और एयर कंडीशनिंग के लिए उपयोग होती है. सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU अपने आप बंद हो गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही. सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं.

आग लगने के कारणों की जांच शुरू
विमान को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है और नियामक को सूचित किया गया है. इंजीनियर तकनीकी खराबी की जांच कर रहे हैं. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयर इंडिया ने घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है.
Flight AI 315, operating from Hong Kong to Delhi on 22 July 2025, experienced an auxiliary power unit (APU) fire shortly after it had landed and parked at the gate. The incident occurred while passengers had begun disembarking, and the APU was automatically shut down as per… pic.twitter.com/j32CC7P3Zk
— ANI (@ANI) July 22, 2025
Follow Bharat Express on X
यह भी पढ़िए: Air India फ्लाइट AI-171 हादसे पर FIP की गंभीर चिंता, पायलट प्रतिनिधियों को जांच से बाहर रखने पर जताया ऐतराज़
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



