नई दिल्ली: एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने आज भारतीय वायु सेना की वेस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर (Senior Air Staff Officer) के रूप में कार्यभार संभाला.
एयर मार्शल जसवीर सिंह मान नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 16 दिसंबर 1989 को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन दिया गया था. वे अब तक विभिन्न प्रकार के फाइटर विमानों पर 3000 घंटे से अधिक की उड़ान भर चुके हैं.

वेस्टर्न एयर कमांड में यह नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वह वायु सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल (वेपन सिस्टम्स) के पद पर कार्यरत थे.
एयर मार्शल मान को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ (Ati Vishisht Seva Medal) और ‘वायु सेना मेडल’ (Vayu Sena Medal) से सम्मानित किया जा चुका है. यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

