Ajab Gajab News: बच्चे अक्सर ऐसी शरारतें कर बैठते हैं जिनका माता-पिता भी पता नहीं लगा सकते हैं. कई बार ये शरारतें तुरंत सामने नहीं आती और जब आती हैं तब तक बहुत देर हो जाती है. जी हां, अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में एक 13 साल की बच्ची के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मां उसे ब्रेसेज लगवाने के लिए डेंटिस्ट के पास ले गईं, लेकिन वहां जो एक्स-रे में सामने आया, उसने सबको हैरान कर के रख दिया.
दरअसल, डॉक्टर ने जैसे ही बच्ची का एक्स-रे देखा तो उसमें उसकी साइनस के अंदर एक छोटा-सा धातु का टुकड़ा फंसा नजर आया. मां को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर यह वहां पहुंचा कैसे. आइए आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला
रिपोर्ट में निकला ऐसा कुछ कि…
असल में, छह महीने पहले की यह घटना बच्ची ने खुद ही अपने सीने में दबी रखी थी. उसे ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) है, जिसकी वजह से वह कई बार अचानक और बिना सोचे-समझे फैसले ले लेती है. मां के मना करने के बावजूद उसने खुद ही इयररिंग से अपनी नाक छेदने की कोशिश की थी. उसी दौरान इयररिंग का छोटा हिस्सा अंदर चला गया और साइनस में फंस गया. डर के कारण बच्ची ने यह बात अपनी मां को कभी बताई ही नहीं थी.
खुशकिस्मती से, मामला गंभीर नहीं निकला. ENT विशेषज्ञ ने एक लंबी मेडिकल चिमटी की मदद से धातु का टुकड़ा निकाल दिया. सबसे खास बात ये रही कि पूरी प्रक्रिया में बच्ची को ज़रा भी दर्द नहीं हुआ. इस घटना के बाद मां का रुख भी बदल गया. जो पहले नोज पियर्सिंग के सख्त खिलाफ थीं, उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब शायद इस साल वह अपनी बेटी को नाक छिदवाने की इजाजत दे दें.
जब सच्चाई का पता चला तो मां ने अपनी इस अजीबोगरीब अनुभव को Reddit पर शेयर किया. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और 73 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया.
ये भी पढ़ें: सासाराम से शुरू हुई राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, कांग्रेस बोली- ‘लोकतंत्र बचाने की बड़ी लड़ाई’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




