Ajit Pawar Death Linked Story: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. जिसके चलते पूरे राज्य में शोक का माहौल है. पुणे के बारामती इलाके में हुए एक भीषण चार्टर्ड विमान हादसे ने न केवल ‘दादा’ को दुनिया से जुदा कर दिया, बल्कि महाराष्ट्र के बीड जिले के उस अनचाहे ‘शापित’ इतिहास को भी फिर से चर्चा में ला दिया है. लोग इस घटना को अब गोपीनाथ मुंडे के साथ हुए हादसे से भी जोड़कर देख रहे हैं. जिनका की 3 जून 2014 में एक सड़क हादसे में देहांत हो गया था.
क्या है बीड का वो ‘शापित’ कनेक्शन?
बता दें कि अजित पवार बीड जिले के पालकमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. अक्सर यह कहा जाता है कि जब भी बीड से जुड़ा कोई बड़ा नेता सत्ता के शिखर पर पहुंचता है, तो न चाहते हुए भी किस्मत उसे छीन लेती है. अजित पवार का अचानक जाना भी उसी सिलसिले की एक और कड़ी जोड़ता नजर आ रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीड और वहां के नेतृत्व के साथ होने वाली ये अनहोनियां अब एक ‘शापित’ दास्तां जैसी लगने लगी हैं, जहां काबिलियत को किस्मत का साथ कभी नहीं मिल पाता.
बारामती प्लेन क्रैश में थम गई ‘दादा’ की सांसें
महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शुमार उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार का बारामती में विमान हासे में निधन हो गया. यह हादसा उस समय हुआ जब वे मुंबई से लौट रहे थे. उनका अचानक जाना न सिर्फ उनके समर्थकों के लिए, बल्कि पूरी राज्य की राजनीति के लिए के एक बड़ा झटका है.
बता दें कि बीते कुछ वर्षों में अजित पवार कई गंभीर हादसों से गुजर चुके थे, जहां वे हर बार किस्मत के सहारे बच निकले थे. लेकिन इस बार के हादसे ने उन्हें शांत करा दिया.
गोपीनाथ मुंडे के साथ भी हुआ था ऐसा हादसा
अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ हुए इस भीषण हादसे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की दुखद विदाई की यादें ताजा कर दी हैं. दरअसल, मुंडे साहब के साथ भी ऐसी ही एक सन्न कर देने वाली घटना हुई थी. 3 जून 2014 को दिल्ली में सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद वे अपनी कार से एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद उनकी मृत्यु हो गई. वे दिल्ली हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे ताकि अपने निर्वाचन क्षेत्र बीड में आयोजित होने वाली विजय रैली को संबोधित कर सकें.
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे. वहीं मुंडे की तरह ही अजित पवार भी बीड के विकास की कमान संभाल रहे थे, लेकिन दोनों ही नेताओं का सफर बीच राह में ही दुखद रूप से थम गया.
दोनों ही महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता
ज्ञात रहे अजित पवार और गोपीनाथ मुंडे दोनों ही लोकप्रिय जननेता थे, जिनका प्रभाव बीड और पूरे महाराष्ट्र में देखा जा सकता है. अब बारामती के इस विमान हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बीड के नेतृत्व के लिए सत्ता की राह जितनी गौरवशाली रही है, उतनी ही त्रासद भी रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
