Bharat Express DD Free Dish

हादसे के वक्त टीवी देख रही थीं अजित पवार की मां, फ़िर हुआ कुछ ऐसा कि संभाल नहीं पाया पूरा स्टाफ

Ajit Pawar Mother Reaction Plane Crash: अजित पवार के विमान हादसे की खबर जब टीवी पर चली, उस वक्त उनकी मां आशा पवार न्यूज देख रही थीं. बेटे की मौत की सूचना से बचाने के लिए स्टाफ ने तुरंत टीवी और फोन बंद कर दिया. पूरी खबर पढ़ें..

AI Generated Image

Ajit Pawar Mother Reaction Plane Crash: 28 जनवरी की सुबह तड़के 8.45 बजे जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन हादसे का शिकार हुआ, तो उस समय उनकी मां आशा पवार टीवी पर न्यूज ही देख रही थीं. जैसे ही उन्होंने अपने बेटे के एक्सीडेंट की ब्रेकिंग देखी तो आशा ताई ने फार्म हाउस के मैनेजर संपत धायगुडे से पूछा कि ‘क्या दादा का एक्सीडेंट हो गया’? जिसके बाद जैसे तैसे स्टाफ ने उन्हें संभालते हुए टीबी के केबल कनेक्शन को ही काट दिया. यही नहीं उनके फोन को भी बंद कर दिया.

बेटे की मौत की खबर मां को न मिले। इसके लिए स्टॉफ आनन-फानन में टीवी के केबल का कनेक्शन काट दिया था. स्टॉफ नहीं चाहता था कि अजित पवार के साथ हुए हादसे का मां के ऊपर का कोई प्रतिकूल असर पड़े.

4 दिन पहले मां से मिलने आए थे दादा

मीडिया से बातचीत के दौरान मैनेजर संपत ने बताया कि हादसे से महज 4 दिन पहले अजित पवार अपनी मां से मिलने फार्महाउस आए थे. बीते शनिवार को तड़के सुबह पहुंचकर उन्होंने करीब 15 मिनट तक मां से बात की. इसके बाद उन्होंने फार्म के मजदूरों को निर्देश दिए. नए पेड़ लगाने की बात भी कही. बातचीत के बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. यह उनकी मां से आखिरी मुलाकात थी.

पहले खोया पति और अब बेटा

आशा पवार के लिए बेटे की मौत दूसरा बड़ा सदमा है. अजित पवार के पिता अनंतराव पवार का निधन 1988 में हो गया था. तब अजित काफी युवा थे. पिता की मौत का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ा. बताते चलें कि अनंतराव क्रिएटिव आर्ट्स के क्षेत्र में जानी-मानी हस्ती थे.

उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर वी. शांताराम के साथ राजकमल स्टूडियो में काम किया था. वहीं पति की मौत के बाद मां आशा पवार ने ही अजित को बड़ा करके पाला. जिसके बाद में चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में वे राजनीति में आए.

यह भी पढ़ें: ‘प्लेन आराम से लैंड करता है तो…’, 2024 में ऐसा क्या लिख गए अजित पवार? जो अब हो रहा वायरल

विमान हादसे में हुआ पवार का निधन

अजित पवार की 28 जनवरी को एक भीषण विमान हादसे में मौत हो गई. इस खबर ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है. शुरुआती जांच में बताया गया कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि पवार महाराष्ट्र की राजनीति में केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि एक संस्थान थे. NCP(अजित गुट) में उनकी हैसियत एक ऐसे सेनापति की थी, जो अकेले जिधर चलते थे रास्ता उधर बन जाता था. ऐसे में एक दुखद हादसे में उनकी मौत ने पूरे सूबे को हिला कर रख दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read