Urdu Conclave 2026

‘हम भाग्यशाली हैं कि हमें पीएम मोदी जैसा नेता मिला’, IMC में आकाश अंबानी

Akash Ambani On PM Modi: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आकाश अंबानी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा नेता मिला है.

Akash Ambani On PM Modi 25 Years In Public Life In India Mobile Congress

IMC में आकाश अंबानी का संबोधन

Akash Ambani On PM Modi: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी 2025) के 9वें संस्करण के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 साल का सार्वजनिक जीवन समर्पण, सेवा और परिवर्तनकारी शासन का प्रतीक है. इससे देश में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं. सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर बोले रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा नेता मिला.

हम भाग्यशाली हैं- आकाश अंबानी

आकाश अंबानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह भारत के लिए एक क्रांतिकारी कदम रहा है और हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा नेता मिला. आज देश के पास एक पूरी आपूर्ति श्रृंखला है, जिसमें सेमीकंडक्टर से लेकर फ्रॉड मैनेजमेंट और 6जी सबकुछ है. हम आने वाले समय में इनोवेशन और डिजिटस क्रांति के जरिए देश को अग्रणी रखने का कार्य करेंगे.

मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में यशोभूमि में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया. इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह विकास ‘आत्मनिर्भर भारत विजन’ की मजबूती और पिछले एक दशक में दूरसंचार क्षेत्र में हुई भारत की प्रगति को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव की ‘विनम्रता’ ने बनाई बिगड़ी बात, मुख्यमंत्री ने क्यों मांगी सार्वजनिक माफी?

भारत की तकनीकी मजबूत होगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5जी कनेक्टिविटी अब देश के लगभग हर जिले तक पहुंच गई है, जो उन दिनों की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है जब भारत 2जी नेटवर्क के लिए संघर्ष कर रहा था. उनके अनुसार, एक लाख टावर लगाने की उपलब्धि से भारत ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जो कि दिखाता है कि देश बड़े स्तर पर टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में सक्षम है. पीएम मोदी ने कहा कि नए 4जी नेटवर्क से तेज इंटरनेट स्पीड, अधिक विश्वसनीय सेवाएं और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जिससे भारत की तकनीकी बढ़त और मजबूत होगी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read