Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan Indore: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर साहित्य और शायरी के रंग में रंगा नजर आया. मंगलवार (24 फरवरी) की रात शहर के प्रसिद्ध रवीन्द्र नाट्यगृह में ‘प्रजातंत्र मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.
साहित्य से सजी यादगार रात
देशभर से आए नामी कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा. सभागार खचाखच भरा रहा और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही. यह आयोजन सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समकालीन मुद्दों पर साहित्यिक संवाद का सशक्त मंच साबित हुआ.
भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की विशेष मौजूदगी
इस बड़े साहित्यिक आयोजन में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क बतौर न्यूज पार्टनर शामिल रहा. भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की गरिमामयी उपस्थिति ने मंच की शोभा बढ़ाई. उनकी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि मुख्यधारा का मीडिया आज भी साहित्य और संस्कृति को पूरा सम्मान देता है.
CM मोहन यादन ने CMD उपेंद्र राय की तारीफ की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संदेश में उन्होंने ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा’ जैसे साहित्यिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया.
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के मंच देशभर के साहित्यकारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं.
उन्होंने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की पहल की भी प्रशंसा की और नेटवर्क के CMD व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के साहित्य के प्रति समर्पण और योगदान को सराहनीय बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया और साहित्य का यह संगम समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
मंच पर दिखा दिग्गजों का जलवा
इस यादगार शाम की सबसे बड़ी कशिश रहे मशहूर शायर अजहर इकबाल, जिनकी शायरी ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया. युवाओं के प्रिय लेखक और कवि नीलोत्पल मृणाल ने भी अपने खास अंदाज में समाज के विविध पहलुओं को प्रस्तुत किया.
इसके अलावा स्वयं श्रीवास्तव, मणिका दुबे, अबरार काशिफ और रामायणधर द्विवेदी ने भी अपनी रचनाओं से समां बांध दिया. पूरे कार्यक्रम का सधा हुआ और प्रभावशाली मंच संचालन प्रख्यात कवि गौरव साक्षी ने किया, जिसने महफिल को एक सूत्र में पिरोए रखा.
संस्कृति को मिला नया उत्साह
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ विचारों के आदान-प्रदान का भी माध्यम बना। इंदौर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए ‘भारत एक्सप्रेस’ ने इस पूरी महफिल की झलकियां देश-दुनिया तक पहुंचाईं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




