Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कानपुर की मेयर पर क्यों भड़के अखिलेश?, सपा मुखिया बोले- कानपुर ही नहीं, पूरे यूपी की जनता को भाजपाई मेयरों ने ठगा

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गुस्से में एक अधिकारी पर फाइल फेंकती नजर आ रही हैं.

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.

Akhilesh Yadav on Mayor Pramila Pandey: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्मार्ट सिटी को लेकर कानपुर की मेयर पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने का कागजी काम भ्रष्टाचार का शिकार होकर कागजों में ही लटका है. उन्होंने कहा, कानपुर ही नहीं पूरे उप्र की जनता को भाजपाई मेयरों ने ठगा है.

अखिलेश ने शेयर किया मेयर का वीडियो

शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कानपुर की मेयर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उप्र में भाजपा सरकार के ‘हवाई दावों की हवा में उड़ती फ़ाइल’. कानपुर मेयर का ये दिखावटी गुस्सा कितना सच है, जनता सब जानती है. कानपुर ही नहीं पूरे उप्र की जनता को भाजपाई मेयरों ने ठगा है.”

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

उन्होंने लिखा कि उप्र में स्मार्ट सिटी बनाने का कागजी काम भाजपाई भ्रष्टाचार का शिकार होकर कागजों में ही लटका है. स्मार्ट सिटी के नाम पर उप्र को बजबजाती नालियों, सरांध भरे नालों, गड्ढेयुक्त सड़कों-गलियों, जाम में फंसी सड़कों के अलावा अगर और कुछ मिला है तो वो है ‘भाजपाई राजनीति’ का वो प्रदूषण जो सारे ठेके अपने लोगों को लेन-देन के सौदे के बदले में देता है. इसलिए इनका काम न होने का क्रोध केवल दिखावा है. जनता ऐसे नाटक देख-देखकर त्रस्त हो चुकी है और अगले मेयर चुनाव में भाजपा के मेयरों को हराने-हटाने के लिए तैयार बैठी है.

वायरल हो रहा मेयर का वीडियो

मालूम हो कि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गुस्से में एक अधिकारी पर फाइल फेंकती नजर आ रही हैं. साथ ही साथ अभियंताओं को फटकार लगाती भी दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें- जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होन के लिए Italy पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी समेत विश्व के कई नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय मीटिंग

दरअसल, कानपुर नगर निगम ऑफिस में मेयर नाला सफाई एवं अन्य विषयों पर अधिकारियों की बैठक ले रही थीं. नाला सफाई में लापरवाही को लेकर मेयर ने बैठक के दौरान लापरवाही पर नाराजगी जताई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital