लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि,
“हमें अपनी फौज पर गर्व है. जब सेना ने ऑपरेशन शुरू किया था तो पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और एयरबेस पर हमला किया गया. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लग रहा था कि कराची और लाहौर हमारे हो गए हैं और PoK भी हमारा हो जाएगा.
अखिलेश यादव का सवाल
इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछा कि जब सबकुछ अपने पाले में था तो सरकार पीछे क्यों हटी? उन्होंने ये भी कहा कि सरकार के इंजन अक्सर टकराते दिखते हैं लेकिन PoK के मुद्दे पर सभी एक साथ दिखते हैं. वहीं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमें उम्मीद थी कि सरकार सीजफायर का ऐलान करेगी लेकिन उन्होंने अपने मित्र से कह दिया कि आप ही ऐलान कर दीजिए.
पहलगाम हमले का जिक्र
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चर्चा के दौरान पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) का भी जिक्र किया. उन्होंने पूछा कि उस वक्त वहां पर कोई सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था? जो लोग पहलगाम गए थे वो सरकार के भरोसे पर गए थे. अब तो सवाल ये भी उठता है कि इस सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा ?
इसे भी पढ़े- “आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों”, अखिलेश यादव के बयान पर अमित शाह ने दिया करारा जवाब
जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?- Akhilesh Yadav
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तो चाकचौबंद सुरक्षा दी जाती है, जो बाद में ठग निकलते हैं, लेकिन आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि भारत का असली क्षेत्रफल क्या है, और क्या जनता को इसकी जानकारी दी जाएगी?
अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग उत्तेजित भाषा में बोलते हैं और जनता की भावनाओं का फायदा उठाते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




