होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Covid Situation in india: चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने तबाही मचा दी है. वहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने कहर बरपा रखा है. अस्पताल के बाहर और अंदर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. वहां हालात खराब होते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर चीन की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो रूह कंपा देने वाले हैं. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लोगों का जमीन पर इलाज हो रहा है. एक वीडियो चीन के चोंगकिंग शहर का वायरल हो रहा है. जहां एक अस्पताल के अंदर मरीज इधर उधर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर फर्श पर लेटे मरीजों को सीपीआर दे रहे हैं.
चाइना की इन तस्वीरों ने भारत की चिंता बढ़ा दी हैं. दुनियाभर में अब कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. जिसके बाद भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है. भारत सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों को निर्देश देते हुए कोरोना सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान देने के लिए कहा है. इसके साथ ही सभी राज्यों में आने वाले नए कोरोना के मरीजों पर भी नजर रखने को कहा है.
रिपोर्टस की मानें तो कोविड जीरो पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हैं. चीन में ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट BF.7 कहर बरपा रहा है. जब से कोविड-19 शुरू हुआ है, तभी से इसके कई सबवैरिएंट विकसित हुए है. इसी में से एक सबवैरिएंट BF.7 है जो बहुत तेजी से संक्रमण फैलाने में सक्षम है. इस वैरिएंट की वजह से चीन में कार्यालय और सार्वजनिक स्थान सुनसान पड़ गए हैं. वहीं, अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- पहले दिया ‘बीजेपी का कुत्ता भी नहीं मरा’ वाला बयान, फिर खड़गे ने पीएम मोदी संग किया लंच, खूब लगे ठहाके
रिपोर्ट के अनुसार, BF.7 सब-वैरिएंट BA.5.2.1.7 का ही शॉर्ट फॉर्म है. BA.5.2.1.7, ये वैरिएंट BA.5. का ही उप वंश है. ऐसा माना जा रहा है कि BF.7 सबवैरिएंट, BA.1 और BA.2 जैसे ओमिक्रॉन के अन्य सबवैरिएंट की तुलना में ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाने में सक्षम है.
ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BF.7 से संक्रमित होने के बाद के लक्षण भी अन्य वैरिएंट के समान ही हैं. इसमें मरीजों को खांसी, गले में खराश, बुखार, थकावट, नाक बहना, उल्टी जैसे लक्षण ही देखने को मिल रहे हैं. कई बार इससे संक्रमित व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं होता है यानी कि वो एसिम्टोमेटिक होते हैं. जिसके वजह से वायरस फैलने का ज्यादा डर रहता है.
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: 5 नवंबर 2026 का दिन मीन राशि के जातकों के…
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…