नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मलेन का आज (10 सितंबर) दूसरा और अंतिम दिन है. आज आखिरी सेशन आयोजित किया जाएगा. सेशन शुरू होने से पहले दुनिया के तमाम बड़े नेता राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंचे हैं. जहां उन सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजघाट पर मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विदेशी मेहमानों का खादी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. सभी नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी विदेशी मेहमान भारत मंडपम पहुंचेंगे. जहां साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह में शामिल होंगे. समिट का तीसरा और आखिरी सत्र ‘वन फ्यूचर’ सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. ये सत्र 12.30 बजे तक चलेगा.
राजघाट पर पहुंचने वाले नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडे, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा, IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के अलावा अन्य नेता शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…