लाइफस्टाइल

Ginger for Hair: बालों की कई समस्याओं से निजात दिला सकता है अदरक, जानें इसके अनगिनत फायदे

Ginger For Hair: भारतीय किचन में कई सारे ऐसे मसाले और सब्जियां इस्तेमाल किए जाते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाते हैं. अदरक (Ginger) इन्हीं में से एक है, जिसे लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं. खाना हो या फिर चाय अदरक स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई समस्याओं को भी दूर करती है. आपने अक्सर सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

अपने शक्तिशाली गुणों के जाना जाने वाला अदरक स्कैल्प और बालों के पोर्स के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर आप अभी तक अदरक से बालों को होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो चलिए जानते हैं बालों की किन समस्याओं के लिए अदरक कारगर है.

बालों की किन समस्याओं के लिए कारगर है अदरक

लड़का हो या फिर लड़की हर कोई इन दिनों डैंड्रफ की समस्या से परेशान है. ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप शैम्पू में ताजा अदरक मिलाकर सिर पर मालिश कर सकते हैं.

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

अदरक लंबे, उच्च गुणवत्ता वाले बालों को बढ़ावा देने में मदद करता है. अदरक को स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है. इसमें कई विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं, जिससे बाल लंबे और मजबूत होते हैं.

ये भी पढ़ें:Flax Seeds: सिर्फ फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाती है अलसी, इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

दोमुंहे बालों से मिलेगा छुटकारा

प्रदूषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से बाल बुरी तरह डैमेज हो चुके हैं. ऐसे में खराब बालों की वजह से यह टूटने लगते हैं या फिर कई बार दोमुंहे बाल भी होने लगते हैं. चूंकि अदरक बालों की गुणवत्ता में सुधार करता है. ऐसे में यह लंबे समय तक बालों को नुकसान से बचाने में सहायक होता है, जिससे दोमुंहे बालों की संभावना कम हो जाती है.

अदरक बालों के पोर्स की करते हैं रक्षा

अदरक में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण देने में उपयोगी हो सकते हैं, जिससे उनका लुक और बेहतर होता है. अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के पोर्स की रक्षा करते हैं और क्षति को कम करते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ साइकिल में सुधार होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

8 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago