देश

Rahul Gandhi Membership: लोकसभा सचिवालय ने बहाल की राहुल गांधी की सदस्यता, सदन की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई है. अब राहुल गांधी सदन की कार्यवागी में शामिल हो सकते हैं. ये फैसला लोकसभा सचिवालय ने लिया है. अगर सदस्यता बहाल नहीं की जाती तो कांग्रेस दोबारा से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा था.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल

जानकारी के मुताबिक, अगर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं की जाती तो कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल कर दिया है. सदस्यता बहाल होने के बाद अब राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ बोले- शिवराज सिंह चौहान चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन एक शर्त है…

मोदी सरनेम मामले में सुनाई गई थी दो साल की सजा

गौरतलब है कि राहुल गांधी मोदी सरनेम मानहानि मामले में गुजरात के सूरत जिले की एक कोर्ट ने मार्च, 2023 में दो साल की सजा सुनाई थी. सजा सुनाए जाने के बाद उसके अगले दिन लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था.

वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना स्वागत योग्य कदम, यह भारत के लोगों, खासकर वायनाड की जनता के लिए राहत ले कर आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago