तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की इलेक्ट्रिक पहल को बड़ा सहारा मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मंदिर को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने का ऐलान किया है. इन बसों की कुल कीमत लगभग 27.5 करोड़ है. यह अब तक का सबसे बड़ा निजी योगदान माना जा रहा है.
मंदिर में दर्शन और परंपरा
अनंत अंबानी ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए और पारंपरिक सफेद परिधान में नजर आए. उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार मुंडन संस्कार भी किया और सुप्रभात सेवा में भाग लिया. हर साल लाखों श्रद्धालु इस परंपरा का पालन करते हैं.
बसों के साथ अतिरिक्त सहयोग
रिलायंस सिर्फ बसें ही नहीं देगा, बल्कि 50 बस चालकों के वेतन का भी खर्च उठाएगा. इसके साथ ही मंदिर परिसर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे. इससे ईवी बसों के संचालन में आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियां प्रशिक्षित ड्राइवर और चार्जिंग सुविधा दूर होंगी.
गोशाला के आधुनिकीकरण का संकल्प
अनंत अंबानी ने यह भी कहा कि रिलायंस मंदिर की गोशाला को आधुनिक बनाने में मदद करेगा. यह पहल गुजरात में चल रही ‘वनतारा’ परियोजना की तर्ज पर होगी, जो वन्यजीव और पशु संरक्षण के लिए काम करती है.
सबसे बड़ा निजी सहयोग
TTD की विद्युतीकरण योजना को अब तक का सबसे बड़ा निजी समर्थन मिला है. इस योगदान से मंदिर परिसर में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

