Bharat Express DD Free Dish

माथे पर टीका, जुबां पर स्वैग…; नीतीश कुमार के चरणों में झुके अनंत सिंह, शपथ के बाद क्या बोले?

Bihar Assembly Session: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा में शपथ ली. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के पैर छुए और तेजस्वी यादव पर हमला बोला. जानिए शपथ के बाद उन्होंने क्या कहा?

Jailed JDU MLA Anant Singh Takes Oath Touches CM Nitish Kumar Feet Attacks Tejashwi Yadav

Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा में मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. मोकामा (Mokama) से जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) ने भारी सुरक्षा के बीच विधायक पद की शपथ ली. दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले 3 महीने से बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे थे.

अनंत सिंह का अंदाज हमेशा की तरह जुदा था. वे उजले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहनकर सदन में दाखिल हुए. उनके माथे पर एक लंबा लाल टीका लगा हुआ था, जिसने सबका ध्यान खींचा.

नीतीश कुमार के छुए पैर

सदन में जैसे ही अनंत सिंह की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर पड़ी वे सीधे उनकी ओर बढ़े और झुककर उनके पैर छुए. सीएम नीतीश ने भी मुस्कुराते हुए उनसे कुछ बात की और माथे पर लगे तिलक के बारे में पूछा. अनंत सिंह हाथ जोड़कर काफी देर तक सीएम के पास खड़े रहे, जो उनकी राजनीतिक वफादारी को दर्शाता है.

बिना पढ़े ली शपथ

शपथ ग्रहण के दौरान अनंत सिंह (Anant Singh Oath) ने कागज का सहारा नहीं लिया. उन्होंने बिना देखे, एक ही सांस में और अपने बेबाक अंदाज में विधायक पद की शपथ ली. इसके बाद उन्होंने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ मिलाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार तो हार गए, अगली बार उनको (तेजस्वी को) दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: विपक्ष ने किया ‘नाक में दम’, हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का आधा दिन; आखिर क्या है मुद्दा?

‘विपक्ष के पास कोई काम नहीं’

अनंत सिंह (Anant Singh Target Tejashwi Yadav) ने शपथ लेने के बाद और वापस जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी कह रहे हैं बिहार में अपराध बढ़ गया है, तो अनंत सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए अब बचा ही क्या है? बोलने वाले बोलते रहें, कुछ होना नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read