गोदावरी नदी में कूदे आंध्र प्रदेश के कपल
Andhra Pradesh Couple Suicide: पश्चिमी गोदावरी से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां कर्ज और भूख से टूटी एक हंसती-खेलती जिंदगी ने अंधेरी रात में मौत को गले लगा लिया. गुरुवार रात 10 बजे चिंचिनाडा वशिष्ठ पुल पर एक दंपति अपने 3 साल के कलेजे के टुकड़े को स्कूटर पर अकेला छोड़ उफनती गोदावरी में कूद गया. पीछे रह गया तो बस अंधेरे में स्कूटर से चिपका ‘अम्मा…नाना…’ पुकारता एक मासूम, जिसे शायद पता भी नहीं था कि उसके माता-पिता उसे हमेशा के लिए अकेला छोड़ गए हैं.
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि मृतक दंपति की पहचान 29 वर्षीय डोडा साई और उनकी 28 वर्षीय पत्नी शिरीषा के रूप में हुई है. दोनों वेलपुरु गांव, तनुकु मंडल के रहने वाले थे. रात करीब 10 बजे वे अपने बच्चे के साथ पुल पर पहुंचे और नदी में कूद गए.
किसने दी सूचना?
अंधेरी रात में बच्चा लगातार अम्मा… नाना पुकारते हुए रो रहा था. राहगीरों ने यह देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ ले गई. बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, कपल की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
जांच में क्या आया सामने?
जांच में सामने आया कि डोडा साई ड्राइवर का काम करता था और पहले खाड़ी देशों में भी रह चुका था. बताया जा रहा है कि वह कर्ज और आर्थिक बोझ से परेशान था. घर बेचने की वजह भी आर्थिक संकट ही मानी जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इसे आत्महत्या की एकमात्र वजह नहीं माना है और अन्य पारिवारिक कारणों की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-एक घोटाला, दो साल और दो बार इस्तीफा… आखिर क्यों कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र को छोड़नी पड़ी कुर्सी?
पुलिस दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक तंगी के साथ-साथ पारिवारिक समस्याएं भी इस कदम के पीछे हो सकती हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और कपल के बारे में कोई ठोस जानकारी मिलने का इंतजार है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
