Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आप का मतलब ‘जमानत जब्त पार्टी’, अनिल विज बोले- AAP के लालच देने वाले फॉर्मूले को जनता ने ठुकरा दिया

अनिल विज ने कहा, कांग्रेस भाजपा का हिसाब मांगने निकली है, लेकिन कांग्रेस का हिसाब ही सामने आ रहा है. कांग्रेस के कई लोग जेल जा चुके हैं, उनके द्वारा करोड़ों की अर्जित की गई संपत्ति भी सामने आई है.

आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा की सभी सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने और सुनीता केजरीवाल द्वारा जारी केजरीवाल की 5 गारंटी पर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष किया. हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को ‘जमानत जब्त पार्टी’ करार देते हुए कहा कि इनके लालच देने वाले फॉर्मूले को जनता ने ठुकरा दिया है. ये हर प्रदेश में जाकर जनता को इसी प्रकार का लालच देते हैं, लेकिन जनता ने इन्हें ठुकरा दिया है.

“AAP की पूरे देश में जमानत जब्त हो गई”

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप दिल्ली में साफ हो गई है, पंजाब में भी उन्हें सफलता नहीं मिली. आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में जहां-जहां भी अपने उम्मीदवार उतारे, उनकी जमानत जब्त हुई. इस पार्टी का अब कोई किरदार नहीं रह गया, ये लोग जो बातें करके सत्ता में आए थे, उससे यू-टर्न ले लिया.

सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर अनिल विज ने गीत गुनगुनाकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि “सरकता जा रहा कांग्रेस के चेहरे से नकाब, आहिस्ता… आहिस्ता… सामने आ रहा कांग्रेस की लूट का हिसाब आहिस्ता… आहिस्ता….”

कांग्रेस का हिसाब ही सामने आ रहा- विज

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस भाजपा का हिसाब मांगने निकली है, लेकिन कांग्रेस का हिसाब ही सामने आ रहा है. कांग्रेस के कई लोग जेल जा चुके हैं, उनके द्वारा करोड़ों की अर्जित की गई संपत्ति भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें- गवर्नर सीवी आनंद बोस को छेड़छाड़ मामले में क्लीन चिट, टीएमसी ने खारिज की जांच रिपोर्ट, लगाए ये आरोप

दीपेंद्र हुड्डा के ‘कांग्रेस की लहर चल रही, भाजपा जिससे डर रही है, उसके खिलाफ ईडी का प्रयोग कर रही है’ बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, ”हां एक लहर चल रही है, जो कांग्रेस के बापू-बेटे को उड़ाकर हिंद महासागर में फेंक देगी, वो आंधी और तूफान चल रहा है, जो इनको यहां से उखाड़ कर फेंक देगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest