Bharat Express DD Free Dish

Anna Hazare का बड़ा ऐलान, 30 जनवरी से आमरण अनशन की शुरुआत

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने अहमदनगर के रालेगणसिद्धी से लोकायुक्त कानून लागू करने की मांग करते हुए 30 जनवरी से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है.

अहमदनगर के रालेगणसिद्धी में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने एक बार फिर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने (Anna Hazare) साफ कहा कि वे 30 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे. हजारे का कहना है कि यह आंदोलन आखिरी होगा और सरकार को लोकायुक्त कानून लागू करना ही पड़ेगा.

क्या है 2022 का वादा?

अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने याद दिलाया कि 2022 में भी उन्होंने लोकायुक्त कानून की मांग को लेकर रालेगणसिद्धी में अनशन किया था. उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय कृषि मंत्री ने हस्तक्षेप कर उन्हें अनशन खत्म कराया था. फडणवीस सरकार ने समिति बनाकर कानून का ड्राफ्ट तैयार किया और दोनों सदनों से पास कराकर राष्ट्रपति के पास भेजा था लेकिन इसके बावजूद आज तक यह कानून लागू नहीं हुआ.

सरकार की चुप्पी पर नाराजगी

हजारे (Anna Hazare) ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने सात बार देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उनका सवाल है कि अगर कानून जनता के हित का है तो इसे लागू करने में देरी क्यों हो रही है.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों के लिए रखा डिनर, पार्लियामेंट के विंटर सेशन पर भी रणनीति बनी

जनता की भलाई Vs दिखावा

पत्रकारों से बातचीत में अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए होती है सिर्फ दिखावे के लिए नहीं. लोकायुक्त कानून बेहद जरूरी है क्योंकि यह सीधे तौर पर लोगों के हित से जुड़ा है. इसी वजह से उन्होंने 30 जनवरी से आमरण अनशन करने का संकल्प लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read