Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

माफिया अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ यूपी पुलिस की एक और कार्रवाई, एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी वहीद को किया गिरफ्तार

Banda: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के माफिया को मिट्टी में मिला देने के एलान के बाद पुलिस अतीक के गुर्गों को खोज कर निकाल रही है.

banda encounter

घायल अवस्था में बदमाश को ले जाती पुलिस

Banda: प्रयागराज में हुऐ उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफियाओं के पीछे हाथ धोकर पड़ी यूपी पुलिस को बांदा में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मारे गए बदमाश अरबाज के फूफा वहीद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और वहीद की यह मुठभेड़ मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास हुई है. सरकार ने वहीद पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के माफिया को मिट्टी में मिला देने के एलान के बाद पुलिस अतीक के गुर्गों को खोज कर निकाल रही है. अतीक का करीबी माने जाने वाले वहीद के बारे में पुलिस को सूचना मिली की वह बांदा में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम बदमाश वहीद को गिरफ्तार करने पहुंची जिसके बाद एनकाउंटर में उसे गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस को उसे पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी जोकि उसके पैर में जा लगी. पकड़ा गया बदमाश नगर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका का निवासी है.

हत्यारे का अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल अवस्था वहीद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीद अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है. इस मामले से पहले इस पर फिरौती वसूलने, रंगदारी, समेत कई संगीन धराओ में मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें: MP: फेसबुक पोस्ट पर भड़कीं पूर्व मंत्री रंजना बघेल, बोलीं- घर आकर जूते मारूंगी और पहुंच गईं घर, भागे डॉ. आनंद राय

इस तरह पकड़ा गया हत्यारा

पुलिस के मुताबिक दोपहर के वक्त बांदा पुलिस की स्पेशल टीम को इस बात की सूचना मिली कि इनामी बदमाश वहीद अहमद भूरागढ़ के पास मौजूद है. इसके बाद एक्शन मोड में आते हुए एसपी बांदा अभिनंदन और उनकी स्पेशल टीम ने सूचना वाली जगह पर मौके से पहुंचते हुए घेराबंदी कर डाली. खुद को चारों तरफ पुलिस के घिरा पाकर वहीद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की फायरिंग में एक गोली उसके पैर में जा लगी. घायल हालत में पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital