Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बक्सर में एक और युवक ने किया सुसाइड, हफ्ते भर के अंदर आत्महत्या की दूसरी घटना से इलाके में सनसनी

Buxar: मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी, तीन भाइयों में वह दूसरे स्थान नंबर पर था. जिले में फिर हुई आत्महत्या की इस घटना ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं.

Buxar News

बक्सर समाचार

प्रशांत राय

Buxar: बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते के अंदर जिले में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है.

महज 20 साल की उम्र में दे दी जान

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी स्वर्गीय ललन त्रिपाठी के 20 वर्षीय पुत्र अमित त्रिपाठी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को देर रात खाना-पीना खाकर वह सोने चला गया था. सुबह देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने आवाज लगाई. लेकिन किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया अंदर से नहीं आई. बाद में आसपास के लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक फंदे से लटकता हुआ पाया गया.

तीन भाइयों में दूसरा था अमित 

राजपुर थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी. तीन भाइयों में वह दूसरे स्थान नंबर पर था. हालांकि, यह कदम उसने किन परिस्थितियों में उठाया इसकी जानकारी नहीं मिली है और ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है. ऐसे में फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. वहीं घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ जानकारी मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: 66 साल के धोखेबाज ने 10 राज्यों में की 27 शादियां, कोई डॉक्टर तो कोई सुप्रीम कोर्ट में है वकील, अब आया ईडी के रडार पर

एक हफ्ते में आत्महत्या की यह दूसरी घटना 

गौरतलब है कि बक्सर जिले में एक हफ्ते के अंदर आत्महत्या की यह दूसरी घटना है. रविवार को धनसोई थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के रहने वाले एक युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. तब उसके इस कदम के पीछे खराब आर्थिक स्थिति वजह बताई गई थी. किंतु आज जिले में फिर हुई आत्महत्या की इस घटना ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital