देश

Anti Paper Leak Law: देश में लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून…एक करोड़ लगेगा जुर्माना और इतने साल की होगी सजा

Anti Paper Leak Law: नीट (NEET) पेपर लीक मामले में देश भर में हो रहे विरोध के बीच भारत में एंटी पेपर लीक कानून-2024 शुक्रवार यानी 21 जून को लागू हो गया है. इसी साल फरवरी में ये कानून संसद में पारित हुआ था जिसको लेकर अब कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. बता दें कि इस कानून के लागू होने के बाद अब अगर कोई पेपर लीक करने का दोषी पाया जाता है तो उस पर एक करोड़ तक का जुर्माना से लेकर 10 साल तक की कैद की सजा का प्रावधान किया गया है.

बता दें कि कानून के मुताबिक सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया है तो वहीं सार्वजनिक परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए दोषियों को 3 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें-Gujarat: लाखों रुपए देकर लिया एडमिशन; एक महीने में होम्योपैथ को मिली MBBS की फर्जी डिग्री, मचा हड़कंप, यूपी के इस विश्वविद्यालय का नाम शामिल, जानें पूरा मामला

इन परीक्षाओं में पेपर लीक का दोषी पाए जाने पर मिलेगी सजा

गौरतलब है कि इन दिनों मेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (NEET) के पेपर लीक मामले में पूरे देश में स्टुडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्टुडेंट्स लगातार परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि 5 मई को नीट की परीक्षा हुई थी. इस बार की परीक्षा परिणाम ने सभी को चौंका कर रख दिया क्योंकि इस बार एक यो दो नहीं पूरे 67 बच्चों ने टॉप किया है. एक ही केंद्र पर कई बच्चों के टॉप किए जाने की खबर सामने आने के बाद ये परीक्षा संदेह के घेरे में आ गई और विद्यार्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. यही नहीं यूजीसी नेट में पेपर लीक का मामला भी सामने आया. इसी के बाद सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए शुक्रवार को एंटी पेपर लीक कानून लागू कर दिया है. इस कानून के दायरे में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी.

कानून में कही गई है ये बात

एंटी पेपर लीक कानून-2024 में कहा गया है कि प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी का लीक होना, सार्वजनिक परीक्षा में अनधिकृत रूप से किसी भी तरीके से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवार की सहायता करना और कंप्यूटर नेटवर्क या कंप्यूटर संसाधन या कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करना, किसी व्यक्ति, लोगों के समूह या संस्थानों द्वारा किए गए अपराध हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago