Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्विशा-दीपिका के बाद अब जयपुर की अनु मीणा… CCTV में कैद पति की हैवानियत, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

Anu Meena case jaipur: जयपुर के मानसरोवर में विवाहिता अनु मीणा की आत्महत्या ने राजस्थान को झकझोर दिया है. CCTV फुटेज, बच्चों के बयान और दहेज प्रताड़ना के आरोपों ने पति और ससुराल पक्ष की क्रूरता को उजागर कर दिया है.

Anu Meena case jaipur
Edited by Sahil Singh

Anu Meena case jaipur: राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. ट्विशा और दीपिका के बाद अब विवाहिता अनु मीणा की मौत ने पूरे राजस्थान को झकझोर दिया है. 7 अप्रैल 2026 को हुई अनु की आत्महत्या के मामले में अब ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी खून खौल उठे.

बेरहमी से की मारपीट, CCTV में कैद फुटेज

मृतका के परिजनों ने पति गौतम मीणा और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अनु के भाई नीरज मीणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही अनु लगातार प्रताड़ना झेल रही थी और लाखों रुपये देने के बावजूद पति की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई.

मामले ने तब बड़ा मोड़ लिया जब अनु के मोबाइल फोन से घर के CCTV फुटेज सामने आए. इन वीडियो में पति द्वारा अनु के साथ मारपीट और गाली-गलौज के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. परिवार का आरोप है कि गौतम घंटों तक अनु को अपमानित करता, गंदी गालियां देता और उस पर हमला करता था, जबकि अनु रोते हुए रिश्ते को बचाने की कोशिश करती रहती थी.

इतना ही नहीं, अनु अक्सर अपने मोबाइल में हिंसा और प्रताड़ना के वीडियो रिकॉर्ड करती थी. उसने कई बार वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए परिवार को अपनी जान को खतरा होने की बात भी बताई थी. एक घटना में आरोपी पति पर घर में गैस छोड़कर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का भी आरोप लगा है.

बच्चों के बयान ने बदला केस

मामले में बच्चों के बयान भी बेहद अहम माने जा रहे हैं. बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अक्सर मां को बेरहमी से पीटते थे. इन बयानों और CCTV फुटेज के बाद पुलिस की शुरुआती आत्महत्या की जांच अब घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के गंभीर केस में बदल चुकी है.

परिजनों ने पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं, जिनमें अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर किए जाने का दावा किया गया है. परिवार का कहना है कि लगातार पैसों की मांग और प्रताड़ना ने अनु को मानसिक रूप से तोड़ दिया था.

पुलिस कर रही जांच

पूरे मामले की जांच अब ACP आदित्य काकड़े को सौंपी गई है. पुलिस CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स, चैट्स और बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही है. FIR की कॉपी भी सामने आने के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है. वहीं अनु के नाना-नानी ने दोनों बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी कस्टडी मायके पक्ष को देने की मांग की है. फिलहाल बच्चे अपने नाना के पास बताए जा रहे हैं.


ये भी पढ़ें: वाह रे बिहार..! मोकामा से सोनू-मोनू रुतवा वायरल, गुर्गों ने ली पुलिस की तलाशी; वीडियो वायरल


अनु मीणा की मौत ने एक बार फिर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल ये है कि आखिर कब तक बेटियां रिश्तों के भीतर दम तोड़ती रहेंगी और उनकी चीखें सिर्फ CCTV फुटेज में कैद होकर रह जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital