Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत और भगवंत मान ने किया मतदान, कंगना ने कहा- “मोदी जी का लोहा पूरा भारतवर्ष मानता है”

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है.”

कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर और भगवंत मान

हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. कांग्रेस ने हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल सिंह रायजादा को मैदान में उतारा है. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है. ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं. देश को आगे बढ़ाने के लिए उनका सहयोग और वोट मिलेगा. जनता ने ही हर बार आशीर्वाद दिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की है. मोदी सरकार के काम सिर चढ़कर बोलते हैं. मुझे पूर्ण आशा है कि लोगों का विश्वास बना रहेगा और लोगों का आशीर्वाद भी मिलेगा.”

कंगना रनौत और भगवंत मान ने किया मतदान

वहीं मंडी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मंडी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है. पीएम मोदी ने इस बार करीब 200 रैलियां की हैं. उनका लोहा पूरा देश और प्रदेश मानता है. मुझे अवश्य यहां से आशीर्वाद मिलेगा. 400 पार में हिमाचल की भी 4 सीटें रहेंगी.”

बता दें कि कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है. पंजाब के संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ के अंतिम चरण में मतदान किया. AAP ने यहां से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital