केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Anurag Thakur: राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि “पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है. पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया. उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “देश को बार-बार बदनाम करने की ये कोशिश, जो विदेशी धरती से होती है, ये अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है?
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- “मेरी भी जासूसी हुई”
गौरतलब है कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि “बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा था कि “इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं. विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं. मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…