Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kerala: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुई बहसबाजी, सिरफिरे ने लगाई आग, 3 की मौत, 8 घायल

एक यात्री ने कन्नूर में मीडिया को बताया, “एक घायल शख्स महिला और बच्चे की तलाश कर रहा था. हमें उस महिला के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं.”

FIRE IN TRAIN

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kerala: केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने एक एक्सप्रेस ट्रेन में अपने सह यात्री को कथित रूप से आग लगा दी थी, जिसमें आठ अन्य भी जख्मी हो गए थे. रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से एक साल के बच्चे और एक महिला समेत तीन लोगों के शव मिले हैं. आग लगाने की घटना के बाद से ही तीनों ट्रेन से लापता थे. व्यक्ति के आग लगाने का बाद अन्य यात्रियों द्वारा आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन धीमी होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया. अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है.घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं.

पुलिस ने शख्स की तलाश की शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है, जिसने ट्रेन की बोगी में आगजनी को अंजाम दिया. आगजनी के दौरान ट्रेन में सवार 9 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी. यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी और आग बुझाई. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया. झुलसे हुए तीन लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई.’’

घटना डी1 बोगी में हुई

अलप्पुझा से कन्नूर जाने वाली एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस कोझिकोड सेंट्रल स्टेशन से निकली थी और घटना के समय इलाथुर पुल पर थी. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि चौंकाने वाली घटना डी1 बोगी में हुई, जब लाल शर्ट पहने आरोपी ने महिला और उसके सहित अन्य लोगों के बीच कहासुनी के बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गिरीश नाम के एक यात्री ने कहा, एक व्यक्ति ने एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और उनमें से कुछ घायल हो गए. ट्रेन में काफी हंगामा हुआ और लोग दूसरे डिब्बों में भाग गए. मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड के डॉक्टरों के अनुसार, दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है.

जूते और मोबाइल फोन मिले

एक यात्री ने कन्नूर में मीडिया को बताया, “एक घायल शख्स महिला और बच्चे की तलाश कर रहा था. हमें उस महिला के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं.” लापता लोगों की खबर सामने आने के तुरंत बाद, पुलिस ने पटरियों का निरीक्षण किया और महिला, बच्चे तथा एक व्यक्ति सहित तीन शव बरामद किए. पुलिस को शक है कि घटना में वे ट्रेन से गिर गए या उन्होंने रेल गाड़ी से उतरने का प्रयास किया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “लापता हुई महिला और बच्चे का शव पटरियों पर मिला. एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला है. हमें संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है. जांच जारी है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital