हेलीकॉप्टर क्रैश में दो पायलट शहीद
Indian Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट शहीद हो गए. इसके पहले, रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया था कि “पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.” इस हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट सवार थे.
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि “बोमडिला के पास परिचालन उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया.” उन्होंने कहा, ‘‘ यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खोज एवं बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है.”
इस बीच आर्मी ऑफिसियल्स की तरफ से बयान जारी किया गया है कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई है.
ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार, चालक दल के तीन सदस्यों को बचा गया, जांच के आदेश जारी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया यह हेलीकॉप्टरों की सभी श्रेणियों के बीच अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड रखता है. एचएएल के अनुसार, चीता एक पांच सीटों वाला हेलीकाप्टर है. अपने उत्कृष्ट शक्ति-वजन अनुपात के कारण, चीता गर्म उष्णकटिबंधीय मौसम में संचालन और उच्च ऊंचाई पर भी मिशन के लिए सबसे उपयुक्त हेलीकाप्टरों में से एक है.
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार चीता हेलीकॉप्टर को यात्री परिवहन, रसद सहायता (कार्गो व सामग्री परिवहन), हताहत निकासी, राहत संबंधी ऑपरेशन, खोज और बचाव कार्य संचालन, टोही, स्लंग ऑपरेशन के तहत कई प्रकार के मिशनों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…