Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट शहीद

Cheetah Helicopter Crash: लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि “बोमडिला के पास परिचालन उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया.

arunachal pradesh

हेलीकॉप्टर क्रैश में दो पायलट शहीद

Indian Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट शहीद हो गए. इसके पहले, रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया था कि “पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.” इस हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट सवार थे.

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि “बोमडिला के पास परिचालन उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया.” उन्होंने कहा, ‘‘ यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खोज एवं बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है.”

इस बीच आर्मी ऑफिसियल्स की तरफ से बयान जारी किया गया है कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई है.

ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार, चालक दल के तीन सदस्यों को बचा गया, जांच के आदेश जारी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया यह हेलीकॉप्टरों की सभी श्रेणियों के बीच अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड रखता है. एचएएल के अनुसार, चीता एक पांच सीटों वाला हेलीकाप्टर है. अपने उत्कृष्ट शक्ति-वजन अनुपात के कारण, चीता गर्म उष्णकटिबंधीय मौसम में संचालन और उच्च ऊंचाई पर भी मिशन के लिए सबसे उपयुक्त हेलीकाप्टरों में से एक है.

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार चीता हेलीकॉप्टर को यात्री परिवहन, रसद सहायता (कार्गो व सामग्री परिवहन), हताहत निकासी, राहत संबंधी ऑपरेशन, खोज और बचाव कार्य संचालन, टोही, स्लंग ऑपरेशन के तहत कई प्रकार के मिशनों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital