होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आश्रम फ्लाईओवर (फोटो IANS)
Ashram Flyover Inauguration: राजधानी में नोएडा, गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है. करीब दो महीने से बंद दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरी तरह से पूरा हो गया है. आज यानी की सोमवार शाम 5 बजे आश्रम फ्लाईओवर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि अभी केवल हल्के वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि हाईटेंशन लाइन के कारण भारी वाहन अभी नहीं जा सकते हैं और इसके लिए एक महीने का इंतजार और करना पड़ेगा.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर को आश्रम फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे हल्के वाहनों के लिए यह खोल दिया जाएगा. लाजपत नगर से आकर आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से होकर हल्के वाहन सराय काले खां और डीएनडी जा सकेंगे.
नोएडा से डीएनडी होकर दिल्ली आने वाले हल्के वाहन आश्रम फ्लाईओवर से लाजपत नगर जा सकते हैं, पर सराय काले खां से रिंग रोड होकर लाजपत नगर जाने वाले हल्के वाहन भी फिलहाल रैंप नहीं बनने के कारण आश्रम फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ पाएंगे. आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए करीब एक महीने का समय लगेगा. अधिकारियों के मुताबिक इसे हटाने के बाद ही भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से आने-जाने की अनुमति दी जा सकेगी. तब तक भारी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से ही गुजरेंगे.
आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा गया है. इसका निर्माण कार्य 1 जनवरी से शुरू हुआ है और इसे पूरा काम करने के लिए 45 दिनों का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन डेडलाइन के करीब 2 महीने बाद काम पूरा हो पाया. जिसके चलते दिल्ली नोएडा रूट पर भीषण जाम रहता है. काफी समय लोग जाम फंसे रहते हैं. लेकिन अब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि अभी भी भारी वाहनों वालों को 1 महीने का इंजार करना होगा.
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…